Maharajganj News: बिना बैरिकेडिंग के मौत का कुआं, वार्ड नंबर-12 में गहरे गड्ढे में गिरे पार्षद प्रतिनिधि, हालत गंभीर

महराजगंज नगर पालिका के वार्ड नंबर-12 में सड़क निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार की कथित लापरवाही सामने आई है। खुले छोड़े गए चैंबर में गिरने से महिला पार्षद के प्रतिनिधि गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

Maharajganj: नगर पालिका परिषद महराजगंज  के वार्ड नंबर-12 पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में सड़क निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार की कथित लापरवाही एक बड़े हादसे का कारण बन गई। वार्ड की महिला पार्षद रेनू प्रजापति के प्रतिनिधि एवं पति रामाश्रय प्रजापति सड़क निर्माण स्थल पर खुले छोड़े गए पानी निकासी चैंबर में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

खुले चैंबर में गिरने से गंभीर रूप से घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा पानी निकलने वाले चैंबर को बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग या चेतावनी संकेत के खुला छोड़ दिया गया था। इसी दौरान रामाश्रय प्रजापति वहां से गुजर रहे थे कि अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह खुले चैंबर में जा गिरे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।

Maharajganj News: पुरानी रंजिश में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन घायल

स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्काल उन्हें बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि चोट गंभीर होने के कारण चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर लोगों में नाराजगी

हादसे के बाद मोहल्ले के लोगों में ठेकेदार और निर्माण एजेंसी के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। यदि चैंबर के आसपास सुरक्षा घेरा या चेतावनी बोर्ड लगाया गया होता तो इस प्रकार की घटना नहीं होती।

Location :  Maharajganj

Published :  21 June 2026, 11:44 AM IST

Advertisement