यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, PCS के साथ 15 IAS अधिकारियों के तबादले, देखें अफसरों की पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें जौनपुर व मऊ के सीडीओ समेत पंचायती राज व चिकित्सा शिक्षा विभागों के अफसर शामिल हैं। जानिए तबादलों की पूरी जानकारी।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 3 October 2026, 2:46 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, गतिशील और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया है। शासन की ओर से जारी ताजा आदेश के तहत 15 वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस प्रशासनिक फेरबदल में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) से लेकर पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा और खनिकर्म जैसे प्रमुख विभागों में तैनात उच्च अधिकारियों के प्रभार बदल दिए गए हैं।

जौनपुर और मऊ के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बदले

तबादला सूची में सबसे प्रमुख बदलाव जौनपुर और मऊ जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों के पदों पर देखने को मिला है। जौनपुर के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ध्रुव खांडिया का स्थानांतरण करते हुए उन्हें अब मऊ जिले का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

वहीं मऊ के मौजूदा CDO विवेक कुमार श्रीवास्तव को राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) के महत्वपूर्ण पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा, लखीमपुर खीरी में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के पद पर कार्यरत नरेंद्र बहादुर सिंह को पदोन्नत करते हुए जौनपुर का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।

15 IAS अधिकारियों की तबादला सूची

1. IAS अधिकारी राकेश कुमार सिंह को लखनऊ के अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) पद से हटाकर अपर आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

2. नीरज शुक्ला को अपर आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद पद से हटाकर प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

3. डा. चन्द्र भूषण को प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ पद से हटाकर अपर निदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 पीसीएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के ADM और SDM बदले

4. सचिन कुमार सिंह को अपर निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद पद से हटाकर विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

5. ध्रुव खाड़िया को मुख्य विकास अधिकारी, जौनपुर पद से हटाकर मुख्य विकास अधिकारी, मऊ पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

6. विवेक कुमार श्रीवास्तव को मुख्य विकास अधिकारी, मऊ पद से हटाकर सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

7. नरेंद्र बहादुर सिंह को लखीमपुर खीरी के अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) पद से हटाकर मुख्य विकास अधिकारी, जौनपुर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

8. श्रीधर प्रताप शाही को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीईडा पद से हटाकर निदेशक, पंचायती राज पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

9. अमित कुमार सिंह को निदेशक, पंचायती राज पद से हटाकर प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

10. प्रकाश बिन्दु को प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ पद से हटाकर सचिव, चिकित्सा शिक्षा पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

11. माला श्रीवास्तव को सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म तथा निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म के पद से निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म का प्रभार हटा दिया गया है।

12. डॉ. उज्ज्वल कुमार को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन पद से हटाकर विशेष सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

13. जे. रीभा को विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म तथा अपर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म पद से हटाकर प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एक्सप्रेसवे पर गड्ढों के बाद किरकिरी; NHAI ने किया RO विशाल गौतम का जम्मू-कश्मीर तबादला

14. अर्चना गहरवार को कुलसचिव, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय पद से हटाकर कुलसचिव, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

15. रीना सिंह को कुलसचिव, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय पद से हटाकर कुलसचिव, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विकास कार्यों और प्रशासनिक कसावट को मिलेगी रफ्तार

राज्य सरकार द्वारा किए गए इन तबादलों को सीधे तौर पर जिलों में विकास परियोजनाओं की समीक्षा और विभागीय कामकाज में तेजी लाने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। विशेष रूप से जौनपुर और मऊ जैसे जिलों में नए सीडीओ की तैनाती से ग्रामीण विकास, पंचायती राज योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के कार्यान्वयन में नई गति आने की संभावना है। शासन ने स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अविलंब अपने नए कार्यस्थल पर पहुंचकर पदभार ग्रहण करें।

Location :  Lucknow

Published :  3 October 2026, 2:46 PM IST

Related News

Advertisement