हिंदी
निरीक्षण के दौरान बिगड़ा माहौल (Img: X)
Firozabad: फिरोजाबाद नगर निगम में शुक्रवार को सफाई व्यवस्था को लेकर उस समय माहौल गरमा गया, जब शहर का निरीक्षण करने पहुंचीं भाजपा की मेयर कामिनी राठौर की सफाईकर्मी यूनियन के नेता से तीखी बहस हो गई। दोनों के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेते समय मेयर ने सफाई कर्मचारियों से कामकाज को लेकर सवाल किए। इसी दौरान उन्होंने यूनियन नेता से पूछा कि आखिर सफाई व्यवस्था ठीक क्यों नहीं है और कर्मचारी किस बात की तनख्वाह ले रहे हैं। इस सवाल के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने अपनी परेशानियां खुलकर सामने रखीं।
ये भी पढ़ें - Firozabad News: कार का दरवाजा खुला और पलभर में बिखर गया परिवार, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला हादसा
यूनियन नेता ने जवाब देते हुए कहा कि पिछले करीब डेढ़ साल से सफाई के लिए जरूरी सामान उपलब्ध नहीं कराया गया है। उनका कहना था कि झाड़ू, पोंछा और अन्य जरूरी उपकरण तक कर्मचारियों को नहीं मिले हैं। ऐसे में कई सफाईकर्मी अपनी जेब से सामान खरीदकर शहर की सफाई करने को मजबूर हैं।
कर्मचारियों की बात सुनने के बाद कुछ देर के लिए माहौल शांत हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मेयर ने आगे बहस नहीं की और निरीक्षण जारी रखते हुए अन्य स्थानों का जायजा लेने चली गईं। इस दौरान अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठे।
ये भी पढ़ें - Firozabad News: 34 सेकंड का वो खौफनाक VIDEO जिसने छीन ली इंसानियत की सांसें… मासूम पर ‘8 बार’ टूट पड़ा हैवान!
मेयर कामिनी राठौर ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संकेत दिए कि यदि अधिकारियों की ओर से कोई कमी पाई जाती है तो जिम्मेदारी तय की जाएगी। वहीं, सफाई कर्मचारियों का कहना है कि पर्याप्त संसाधन मिलने पर वे और बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारी निभा सकते हैं। अब इस पूरे मामले को लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
Location : Firozabad
Published : 10 July 2026, 1:30 PM IST