हिंदी
शिकोहाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात
Firozabad: फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। यादव कॉलोनी में शनिवार दोपहर जो कुछ हुआ, वह इंसानियत को शर्मसार करने वाला है। डेढ़ साल के मासूम आरव की बेरहमी से हत्या कर दी गई और पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज सामने आने के बाद लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। 34 सेकंड का यह वीडियो इतना भयावह है कि देखकर किसी का भी दिल दहल जाए।
वीडियो में साफ दिखाई देता है कि दोपहर का समय है और गली पूरी तरह सुनसान पड़ी हुई है। इसी दौरान आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक मासूम आरव को गोद में उठाकर घर से बाहर निकलता है। कुछ ही कदम चलने के बाद अचानक वह हैवानियत पर उतर आता है। वह बच्चे को जोर से उठाकर पूरी ताकत से सड़क पर पटक देता है।
पहली बार गिरने के बाद बच्चा दर्द से तड़पता है, लेकिन आरोपी का दिल नहीं पसीजता। वह दोबारा उसे उठाता है और फिर से जमीन पर दे मारता है। यह सिलसिला यहीं नहीं रुकता। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि आरोपी मासूम को एक के बाद एक कई बार सड़क पर पटकता है। बताया जा रहा है कि उसने करीब आठ बार बच्चे को जमीन पर पटका, जिससे उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई और कुछ ही समय में उसकी मौत हो गई।
“जीते जी मर गई वो…” फिरोजाबाद में विवाहिता के आरोपों से मचा हड़कंप, FIR दर्ज
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने एक और चौंकाने वाली हरकत की। वह मासूम के शव को उठाता है, उसे फिर से गोद में लेता है और घर के मुख्य दरवाजे के पास लाकर छोड़ देता है। इसके बाद वह आराम से मौके से फरार हो जाता है। इस घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया।
जब यह सीसीटीवी फुटेज परिवार और पुलिस ने देखा तो मौके पर चीख-पुकार मच गई। महिलाएं रोने लगीं और कई लोग इस मंजर को देखकर बेहोश होने की स्थिति में पहुंच गए। पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम भी वीडियो में दिखाई गई क्रूरता को देखकर हैरान रह गई। हर किसी के चेहरे पर सिर्फ एक ही सवाल था- क्या कोई इंसान इतना निर्दयी कैसे हो सकता है।
शराब, धोखा और कत्ल: सिर काटकर बोरवेल में फेंका, जानें कैसे फिरोजाबाद में एक और पति की हुई हत्या
मृतक मासूम की नानी पिंकी देवी ने बताया कि परिवार पहले से ही तनाव में था। बेटी रती देवी की शादी फरवरी 2024 में बदायूं के सुमित कुमार से हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच अनबन बढ़ती गई और मामला दहेज प्रताड़ना तक पहुंच गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने के कारण रती पिछले पांच महीनों से अपने मायके में रह रही थी।
बताया जा रहा है कि आरोपी को शक था कि मासूम आरव की वजह से ही रती शादी के लिए तैयार नहीं हो रही है। इसी गुस्से और सनक में उसने मासूम को निशाना बना लिया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर चुकी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने बदायूं के भुड़ा भरतरा रोड पर आरोपी को घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Location : Firozabad
Published : 31 May 2026, 1:09 PM IST