सड़क पर पसरा मौत का सन्नाटा, बदायूं में काल बनी कैंटर गाड़ी, पल भर में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में मुजरिया चौराहे के पास ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में ट्रैक्टर सवार जितेंद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 4 July 2026, 4:02 PM IST
google-preferred

Budaun: बदायूं में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रही एक कैंटर गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ईंटों से भरी ट्रॉली पलटी

वीओ-दरअसल बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में मुजरिया चौराहे के पास ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कैंटर गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर पर लदी ईंटें सड़क पर बिखर गईं और ट्रैक्टर सवार जितेंद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Budaun News: रचित गुप्ता क्यों हुए गिरफ्तार? कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, जानिए पूरा मामला

कैंटर चालक गंभीर घायल

हादसे में कैंटर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए बिल्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मुजरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Location :  Badaun

Published :  4 July 2026, 4:02 PM IST

Advertisement