हिंदी
फतेहपुर में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Fatehpur: अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत असोथर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना असोथर पुलिस ने सोमवार को एक नफ़र वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारंटी के खिलाफ विधिक कार्रवाई के उपरांत उसे न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय तथा क्षेत्राधिकारी थरियांव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना असोथर पुलिस टीम लगातार वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में आज सोमवार को 17 नवंबर 2025 को उपनिरीक्षक राधे मोहन श्रीवास्तव व कांस्टेबल वीकेश सहित हमराह पुलिस बल ने 01 नफ़र वारंटी अभियुक्त शैलेन्द्र यादव उर्फ़ कृष्ण पाल यादव पुत्र यादव निवासी बेसडी, थाना असोथर जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना असोथर में केस नंबर 130/18, धारा 323/504 के तहत मुकदमा पंजीकृत गया था तथा वह लंबे समय से न्यायालय से पारित वारंट में वांछित चल रहा था। पुलिस ने अभियुक्त को पकड़कर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और बाद में उसे माननीय न्यायालय फतेहपुर में पेश किया गया, जहां से अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी का कहना है कि अपराधियों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी चलता रहेगा।
खबर अपडेट हो रही है...
Location : Fatehpur
Published : 18 November 2025, 12:05 AM IST
Topics : arrested Fatehpur Fatehpur Police wanted accused