UPSC Results: सुल्तानपुर के तीन होनहारों ने यूपीएससी में भरी लंबी उड़ान, जिले का किया नाम रोशन

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में तीन होनहार युवाओं ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: Manoj Tibrewal Aakash
Updated : 22 April 2025, 12:00 PM IST
google-preferred

सुलतानपुर: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम घोषित हो चुके हैं। परिणाम के साथ साथ उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने जिले के लोगों की छाती गर्व से चौड़ी कर दी हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जिले के तीन होनहार युवाओं ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।

कुड़वार के ऊंच गांव की दिशा द्विवेदी, अखंडनगर के हरपुर के शुभम मिश्रा और राहुलनगर ताजुद्दीनपुर के गौरव पटेल ने यह उपलब्धि हासिल की है।

दिशा का 18-20 घंटे के कड़ा परिश्रम

लखनऊ में प्रोफेसर डॉ. महेंद्र द्विवेदी की बेटी दिशा ने अपने पिता का सपना साकार किया है। दिशा ने लखनऊ से प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। केंद्रीय विद्यालय लखनऊ से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बाद नोएडा से 2020 में बीटेक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने आईएएस की तैयारी शुरू की और 18-20 घंटे के कड़े परिश्रम से सफलता हासिल की।

शुभम ने की 333वीं रैंक हासिल

शुभम मिश्रा ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 333वीं रैंक हासिल की है। आईआईटी दिल्ली से बीटेक करने वाले शुभम पहले भी 2022 में 688वीं रैंक के साथ आईडीएएस में चयनित हुए थे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने संयुक्त परिवार को दिया है।

गौरव पटेल के छोटे भाई भी सिविल सेवा की तैयारी कर रहे 

गौरव पटेल सेवानिवृत्त इफको क्षेत्रीय प्रबंधक घनश्याम वर्मा के पुत्र हैं। वर्तमान में लखनऊ में रह रहे इस परिवार में गौरव के छोटे भाई सौरभ पटेल भी सिविल सेवा की तैयारी कर रहे हैं।

तीनों युवाओं की सफलता से पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई हैं। सभी लोग तीनों के घर पहुंचकर सफलता के लिए शुभकामनाए दे रहे हैं।

Location :