दिल्ली से लेकर लखनऊ तक बदलेगा मिजाज! UP में आज से मौसम का बड़ा उलटफेर, बारिश-ओलावृष्टि का डबल अटैक

उत्तर प्रदेश में आज से मौसम का बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। 23 जनवरी को पूरे प्रदेश में व्यापक बारिश की संभावना है, जबकि तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 23 January 2026, 7:59 AM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में मौसम अब करवट लेने जा रहा है। बीते कई दिनों से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से शाम तक चटक धूप देखने को मिल रही थी, लेकिन अब यह राहत ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अनुमान के मुताबिक आज से प्रदेश में बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में बारिश, आंधी, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 18 जिलों में ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज और एटा में ओलावृष्टि का खतरा अधिक बताया गया है। वहीं आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल और बदायूं में भी ओले गिरने की संभावना जताई गई है।

भारी बारिश की चेतावनी

23 जनवरी को पूरे प्रदेश में व्यापक बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कई इलाकों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Weather Update: उत्तर भारत में फिर बदला मौसम का मिजाज, 9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

तापमान में आएगी तेज गिरावट

बारिश और बादलों के कारण तापमान में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 22 से 24 जनवरी के बीच न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद अगले 48 घंटों में फिर इतनी ही गिरावट की संभावना है। IMD के अनुसार, इसके बाद अधिकतम तापमान में हल्का उछाल आ सकता है।

26 जनवरी से फिर लौटेगी बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि 25 जनवरी को मौसम कुछ हद तक शुष्क रहेगा, लेकिन 26 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बारिश का नया दौर शुरू होगा। यह बारिश 27 जनवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों तक पहुंच सकती है। ऐसे में गणतंत्र दिवस के आसपास भी मौसम बिगड़ा रह सकता है।

UP Weather Today: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं से फिर बढ़ेगी सर्दी

मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा

बीते 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर में 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। ठंड, बारिश और ओलावृष्टि के इस तिहरे असर से जनजीवन और फसलों पर असर पड़ने की आशंका है।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 23 January 2026, 7:59 AM IST

Advertisement
Advertisement