हिंदी
उत्तर प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। 23 और 24 जनवरी को गरज-चमक, बारिश और तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ सकती है।
मौसम अपडेट (Img: Google)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। पिछले दो दिनों से लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत जरूर मिली थी, लेकिन अब बारिश की एंट्री और तेज हवाओं के कारण ठंड दोबारा असर दिखा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो रही है, जिसका असर मैदानी राज्यों तक पहुंचेगा। उत्तर प्रदेश में इसका सीधा असर अगले तीन दिनों तक देखने को मिल सकता है। खासतौर पर पश्चिमी यूपी में मौसम ज्यादा प्रभावित रहेगा।
आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। सुबह के समय दोनों हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। हालांकि आज के लिए किसी प्रकार का बड़ा मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
UP Weather Today: कड़ाके की ठंड के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 23 जनवरी को पूरे उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश या बौछारों की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ इलाकों में मेघगर्जन और वज्रपात भी हो सकता है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
24 जनवरी को पूर्वी यूपी में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।
प्रदेश में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। न्यूनतम तापमान में भी अगले कुछ दिनों में 2 से 3 डिग्री की कमी दर्ज होने की संभावना है, जिससे ठंड का असर फिर बढ़ सकता है।
दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, एक फिर दमघोंटू हुई हवा, जानें अब कितना बढ़ा AQI
बुधवार को मुजफ्फरनगर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बरेली में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रहा, जबकि हमीरपुर में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।