UP News: बिजली गुल, पानी गायब और खाद की किल्लत, सपा सांसद वीरेंद्र सिंह की अगुवाई में बड़ा प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश में धान रोपाई के दौरान बिजली, सिंचाई और खाद की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सांसद वीरेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 16 July 2026, 4:25 PM IST
google-preferred

UP News: धान रोपाई के मौसम में किसानों को बिजली, सिंचाई और खाद की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इन मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को सांसद वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।

नहरों में पानी और बिजली कटौती का उठाया मुद्दा

कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी से मुलाकात के दौरान सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि धान की रोपाई के सबसे अहम समय में नहरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है। वहीं लगातार बिजली कटौती के कारण निजी नलकूप भी बंद पड़े हैं, जिससे किसानों को समय पर सिंचाई नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि इससे खेती प्रभावित हो रही है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

UP News: खाई में गिरने से पहले ही जा चुकी थी जान? मरकुंडी घाटी में मिले दंपत्ति के शवों की हालत देख पुलिस भी हैरान

सरकार और अधिकारियों पर लगाए आरोप

सांसद वीरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि किसान, मजदूर, युवा और महिलाएं विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार उनके समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कई अधिकारी जनसमस्याओं के प्रति उदासीन रवैया अपना रहे हैं, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं।

UP News: लग्जरी कारें, अस्त्र-शस्त्र, भारी निवेश और ‘कुबैर का खजाना’; ललित कुमार ने कैसे कमाया करोड़ों का काला धन?

समस्याओं के समाधान की मांग

समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए बिजली आपूर्ति सुचारु करने, नहरों में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को समस्याओं पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया।

Location :  Lucknow

Published :  16 July 2026, 4:25 PM IST

Related News

Advertisement