हिंदी
रोडवेज बस स्टेशन पर विवाद (Img- Pinterest)
Amethi: अमेठी रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध कराए गए एयर कूलरों के उपयोग को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। विगत दिनों राघव राम सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने यात्रियों की सहूलियत के लिए अमेठी रोडबेज बस स्टॉप पर कूलर पंखा बेंच दिया था। जिसे कर्मचारियों ने अपने कमरे में लगा लिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला ने आरोप लगाया है कि उनकी संस्था राघव राम सेवा संस्थान द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए दिए गए चार एयर कूलरों में से केवल एक ही प्रतीक्षालय में लगाया गया है, जबकि शेष तीन कूलर परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अपने कार्यालयों में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इसको लेकर यात्रियों में भी नाराजगी देखी जा रही है।
Amethi: शाहमऊ में दिनदहाड़े चला खूनी खेल, प्रधान और भाई पर हमला; दहल उठा इलाका
बताया गया कि हाल ही में राघव राम सेवा संस्थान की ओर से अमेठी बस स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए 4 एयर कूलर, 4 पंखे, 4 कुर्सी-बेंच तथा प्रकाश व्यवस्था के लिए लाइटें उपलब्ध कराई गई थीं, ताकि भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत मिल सके।
लेकिन मौके पर केवल एक कूलर ही यात्रियों के उपयोग के लिए लगाया गया, जबकि बाकी तीन कूलर कथित रूप से विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के कमरों में स्थापित कर दिए गए।इस व्यवस्था से यात्रियों में असंतोष है। उनका कहना है कि जनसुविधा के लिए दिए गए संसाधनों का उपयोग यात्रियों के हित में होना चाहिए, न कि कार्यालयों की सुविधा के लिए।
Amethi: BLO के पति ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाए गंभीर आरोप, अखिलेश यादव ने की कार्रवाई की मांग
जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला ने इस पूरे मामले पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि जनहित के लिए दिए गए संसाधनों का इस प्रकार दुरुपयोग किया गया है तो यह गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में जिलाधिकारी तथा परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों से शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग करेंगे, ताकि यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई गई सभी सुविधाएं उन्हीं को मिल सकें, जिनके लिए दी गई हैं।
अब देखना यह होगा कि परिवहन विभाग इस मामले में क्या स्पष्टीकरण देता है और क्या यात्रियों के लिए उपलब्ध कराए गए तीनों एयर कूलर वापस प्रतीक्षालय में लगाए जाते हैं।
पूरे मामले में आर एम काशी प्रसाद से उनके दूर भाष पर कई बार बात करने का प्रयास किया गया।बार फोन करने के बाद भी फोन नहीं उठाया गया।लिहाजा उनका पक्ष नहीं मिल सका।
Location : Amethi
Published : 16 July 2026, 4:28 PM IST