UP News: लग्जरी कारें, अस्त्र-शस्त्र, भारी निवेश और ‘कुबैर का खजाना’; ललित कुमार ने कैसे कमाया करोड़ों का काला धन?

आगरा में परिवहन विभाग में एआरटीओ के रूप में तैनात रहे ललित कुमार के लखनऊ स्थित घर में छापेमारी के दौरान विजिलेंस टीम भी उस समय हैरान रही गई, जब उसके घर से आय से अधिक की अकूत संपत्ति बरामद की गई। करोड़ों रूपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की गई। इसके लिए उत्तर प्रदेश के तमाम शहरों में उनके फ्लेट्स और प्लाट्स की जानकारी भी टीम को मिली। घर में ‘कुबैर का खजाना’ देखकर छापेमारी टीम भी दंग रह गई।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 8 July 2026, 6:24 PM IST
google-preferred

Lucknow: करोडों की नकदी के साथ लग्जरी कारें, अस्त्र-शस्त्र, भारी निवेश के दस्तावेज और ‘कुबैर के खजाने’ के मालिक ललित कुमार की काली कमाई को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह कि एक साधारण सरकारी अफसर ने कैसे करोड़ों का काला धन कमाया?

अभी तक की शुरूआती जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी का है। ललित कुमार ने सरकारी नौकरी में अनैतिक कार्यों और अनुचित प्रैक्टिस के जरिये यह कमाई की। माना जा रहा है उन्होंने भारी मात्रा में रिश्वत ली और रिश्वत के जरिये ही सोना-चांदी, नकदी और अन्य संपत्तियां जुटाई।

साधारण नौकरी… और करोड़ों का साम्राज्य, जानिए कौन है पूर्व ARTO ललित कुमार, जिसके लॉकर खोलते ही उड़े होश

घर से मिली नकदी और कीमती आभूषण

तलाशी के दौरान अधिकारियों को घर के अलग-अलग हिस्सों में छिपाकर रखे गए करीब 1.62 करोड़ रुपये नकद मिले। इसके अलावा लगभग 13 किलोग्राम सोना, 9 किलोग्राम चांदी और हीरे सहित अन्य कीमती आभूषण भी बरामद किए गए। शुरुआती अनुमान के अनुसार इनकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

कई शहरों में संपत्तियों के दस्तावेज बरामद

जांच में लखनऊ, नोएडा, बाराबंकी और रायबरेली में स्थित प्लॉट, फ्लैट, कृषि भूमि और अन्य अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। इसके साथ ही दो लग्जरी कारों के कागजात और बैंकों, पोस्ट ऑफिस, म्यूचुअल फंड तथा फिक्स्ड डिपॉजिट में एक करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से जुड़े रिकॉर्ड भी विजिलेंस ने अपने कब्जे में लिए हैं।

2024 से चल रही है जांच

सतर्कता अधिष्ठान के मुताबिक, ललित कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत साल 2024 में मामला दर्ज किया गया था। शासन के निर्देश पर इस मामले की जांच जारी है। अदालत से सर्च वारंट मिलने के बाद 7 और 8 जुलाई 2026 को लखनऊ के अलीगंज स्थित आवास पर यह छापेमारी की गई।

यूपी के पूर्व ARTO ललित कुमार के घर मिली अकूत संपत्ति; Lucknow, Noida समेत कई शहरों में प्लॉट्स और फ्लैट्स; जानिये कैसे हुआ खुलासा

टीम को मिला इनाम

विजिलेंस विभाग ने बताया कि बरामद नकदी, आभूषण और संपत्तियों से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली लखनऊ सेक्टर की टीम को प्रोत्साहित करने के लिए पुलिस महानिदेशक और विजिलेंस के निदेशक ने एक लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।

Location :  Lucknow

Published :  8 July 2026, 6:24 PM IST

Related News

Advertisement