हिंदी
यूपी पंचायत चुनाव को लेकर नया अपडेट (Img: AI Generated Image)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव कब होंगे, यह सवाल पिछले कुछ महीनों से पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है। अप्रैल 2026 में प्रस्तावित पंचायत चुनाव को आरक्षण से जुड़े सर्वेक्षण की रिपोर्ट न होने के कारण टाल दिया गया था और ग्राम प्रधानों को सीमित अधिकारों के साथ प्रशासक बनाया गया था। लेकिन उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
पंचायत चुनाव में पिछड़े वर्ग के आरक्षण से संबंधित सर्वेक्षण के लिये पिछड़ा वर्ग आयोग लगातार काम कर रहा है और राज्य में अब तक 22 जिलों में यह कार्य पूरा हो चुका है।
जानकारी के अनुसार पंचायतों में आरक्षण से जुड़े सर्वेक्षण और रिपोर्ट तैयार करने का कार्य कर रहा पिछड़ा वर्ग आयोग अब तक राज्य के 75 में से 22 जिलों का भ्रमण पूरा कर चुका है। सभी जिलों में भी सर्वेक्षण और संबंधित जानकारी जुटाने की प्रक्रिया जारी है। माना जा रहा है कि नवंबर-दिसंबर में आयोग अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप सकता है।
ये भी पढ़ें- बिहार में AK 47 गोलीकांड के बाद कई IPS अफसरों का तबादला, सीवान के SP भी हटाए गए
आयोग द्वारा आरक्षण की रिपोर्ट रिपोर्ट मिलने के बाद ही पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की स्थिति साफ होगी और पंचायत चुनाव कराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जायेगा।
ये भी पढ़ें- Paper Leak Case: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब, पेपर लीक आरोपियों की संपत्ति जब्त करने की मांग
पिछड़ा वर्ग आयोग अगर नवंबर-दिसंबर में रिपोर्ट सौंपता है तो है, तो इसके बाद ही पंचायत चुनाव में आरक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी और इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर कई चरणों से कार्य करना होगा, जिसके लिए समय लग सकता है। ऐसी स्थित में पंचायत चुनाव की घोषणा और संभावित तारीख का सटीक अंदाजा लगाना अभी मुश्किल है।
Location : Lucknow
Published : 18 August 2026, 6:44 PM IST