
शिक्षामित्रों-अनुदेशकों को मानदेय में बढ़ोतरी
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश की सरकार ने शिक्षामित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों के लिए बहुप्रतीक्षित फैसला लेते हुए उनके मानदेय में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस बड़े निर्णय से प्रदेश के करीब 1.68 लाख परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है, जो लंबे समय से आर्थिक सुधार की उम्मीद लगाए बैठे थे।
सरकार की घोषणा के मुताबिक, 1 अप्रैल 2026 से शिक्षामित्रों का मासिक मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 कर दिया गया है, जबकि अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय 9,000 से बढ़ाकर 17,000 प्रतिमाह कर दिया गया है। इस तरह दोनों वर्गों को सीधे 8,000 की बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा, जो लगभग 80 प्रतिशत वृद्धि के बराबर है। इस फैसले से प्रदेश के 1,43,450 शिक्षामित्र और 24,781 अनुदेशक सीधे लाभान्वित होंगे।
बढ़ती महंगाई को देखते हुए सुधार की जरूर
वर्षों से सीमित आय और आर्थिक दबाव में कार्य कर रहे इन कर्मियों के लिए यह निर्णय बड़ी राहत के रूप में सामने आया है। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात शिक्षामित्रों ने इसे “जीवन बदलने वाला कदम” बताते हुए सरकार का आभार जताया है। हालांकि कुछ शिक्षामित्रों का कहना है कि यह बढ़ोतरी स्वागतयोग्य है, लेकिन बढ़ती महंगाई को देखते हुए अभी और सुधार की जरूरत बनी हुई है।
गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहारा
सरकार ने इस फैसले के साथ सामाजिक सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी है। सभी शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को 5 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा सुविधा देने का ऐलान किया गया है, जिससे उनके परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहारा मिलेगा।
बारात में डांस के बाद तांडव, 10 लोग अस्पताल में एडमिट, जानें खुशी के बीच कैसे हुई जंग शुरू?
गोरखपुर में इस घोषणा के बाद खुशी का माहौल देखने को मिला। आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के मांडलिक मंत्री/अध्यक्ष खजनी संजय यादव के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस दौरान सूर्य नारायण दूबे, ध्रुव नारायण सिंह, दीपक कुमार मिश्रा, राधेश्याम गौतम, चंद्रभान मौर्या, सीमा यादव, प्रमिला देवी, सरिता पाण्डेय, अमिता पांडेय और विजय लक्ष्मी त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर देवघर के जिला अस्पताल में क्यों हो रहा हंगामा, विभाग की सच्चाई आई सामने
शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मनोबल बढ़ेगा, जिससे प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण गुणवत्ता में सुधार देखने को मिल सकता है। कुल मिलाकर, यह निर्णय न सिर्फ आर्थिक राहत बल्कि सम्मान और नई उम्मीद का संदेश लेकर आया है।
Location : गोरखपुर
Published : 7 April 2026, 8:49 PM IST
Topics : Gorakhpur News Latest News Shikshamitras UP News