देवरिया में प्रदूषण के खिलाफ आर-पार, ग्रामीणों ने राष्ट्रपति को खून से खत लिखा

देवरिया में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्रामीणों और सामाजिक न्याय पार्टी ने प्रदूषण के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। फैक्ट्रियों से फैल रहे जहरीले प्रदूषण के कारण गंभीर बीमारियों के बढ़ने का आरोप लगाते हुए लोगों ने अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को खून से पत्र लिखकर शुद्ध हवा और पानी की मांग की और अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 6 June 2026, 5:00 AM IST
google-preferred

Deoria : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर देवरिया जिले में उस समय माहौल गरमा गया जब सामाजिक न्याय पार्टी और क्षेत्रीय ग्रामीणों ने प्रदूषण के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में फैक्ट्रियों द्वारा लगातार मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे हवा और पानी दोनों जहरीले हो चुके हैं और लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

प्रदूषण के खिलाफ सड़कों पर उतरे ग्रामीण

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि इलाके में फैक्ट्रियों से निकलने वाले जहरीले पानी और धुएं के कारण गंभीर बीमारियां फैल रही हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कैंसर, किडनी, लीवर और त्वचा संबंधी रोगों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जबकि बच्चे और बुजुर्ग सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

राष्ट्रपति को खून से लिखा पत्र

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने एक अनोखा विरोध करते हुए राष्ट्रपति के नाम खून से पत्र लिखा। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने संविधान के अनुच्छेद-21 का हवाला देते हुए शुद्ध हवा और पानी को मौलिक अधिकार बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

अचानक हुआ जोरदार धमाका, फिर मची चीख-पुकार! देवरिया में AC मैकेनिक के साथ हुआ ऐसा हादसा कि दहल गए लोग

अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

सामाजिक न्याय पार्टी के नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक प्रदूषण अधिकारी मौके पर पहुंचकर समस्या के समाधान की ठोस समयसीमा नहीं बताते, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप भी लगाया।

प्रशासन पर सवाल

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा और जिम्मेदार अधिकारियों को जवाब देना होगा।

सामाजिक न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप ने कहा कि यह लड़ाई जनता के जीवन और अधिकारों की है और जब तक न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा।

Location :  Deoria

Published :  6 June 2026, 4:42 AM IST

Advertisement