हिंदी
यूपी में मानसून का दौर अभी बाकी (सोर्स- Pinterest)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में मानसून जाने से पहले एक बार फिर अपने तेवर दिखा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से यूपी के मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। अगर आप घर से बाहर जाने की सोच रहे हैं, तो एक बार मौसम का हाल जरूर जान लें।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी रविवार, 13 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अच्छी बात यह है कि आज के लिए कोई भी बड़ा या खतरनाक अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आज प्रदेश का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार, करीब 20 से ज्यादा जिलों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है। इनमें मुख्य रूप से मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, जौनपुर और मिर्जापुर शामिल हैं। इन जगहों पर अचानक मौसम बदल सकता है और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
14 सितंबर: पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
15 और 16 सितंबर: इन दो दिनों में बारिश का दायरा बढ़ सकता है और प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
17 सितंबर: पश्चिमी यूपी में इक्का-दुक्का जगहों पर और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
18 सितंबर: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ (शुष्क) रहने की उम्मीद है, जबकि पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश जारी रह सकती है।
बरसात और तेज चमक-गरज के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों या बिजली के खंभों के पास बिल्कुल न खड़े हों। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें, क्योंकि आने वाले कुछ दिनों तक यूपी में रुक-रुक कर बारिश का यह दौर ऐसे ही चलता रहेगा।
Location : Lucknow
Published : 13 September 2026, 7:54 AM IST