क्या आप भी हैं मानसिक तनाव से परेशान? उत्तर प्रदेश की इन 4 पवित्र चौखटों पर कदम रखते ही मिट जाएंगे सारे दर्द

तनाव से थक चुके हैं? तो यूपी के इन 4 प्रसिद्ध और शांत धार्मिक स्थलों की यात्रा जरूर करें। काशी की गंगा आरती से लेकर सारनाथ के ध्यान कक्ष तक, यहाँ कदम रखते ही आपके अशांत मन को मिलेगा परम दिव्य सकून।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 17 July 2026, 4:13 PM IST
google-preferred
1 / 5 \"Zoom\"उत्तर प्रदेश की पावन धरती अनादि काल से अध्यात्म और असीम शांति का सबसे बड़ा केंद्र रही है। भागदौड़ भरी जिंदगी में जब मानसिक तनाव इंसान को थका देता है, तब यूपी के दिव्य धार्मिक स्थल उसे नई ऊर्जा देते हैं। आइए जानते हैं राज्य के उन चार पवित्र धामों के बारे में, जहां कदम रखते ही हर अशांत मन शांत होता। (Img- Pinterest)
2 / 5 \"Zoom\"पहला नाम मोक्ष की नगरी काशी यानी वाराणसी का है। गंगा के घाटों पर होने वाली शाम की आरती और महादेव के मंदिर की घंटियां मन को एक अलग ही दुनिया में ले जाती हैं। दशाश्वमेध घाट पर बैठकर बहती गंगा को देखना और मंदिर की भस्म आरती का अनुभव अंतरात्मा को शुद्ध कर देता है। यहां शांति मिलती है। (Img- Pinterest)
3 / 5 \"Zoom\"दूसरा प्रमुख स्थल प्रभु श्री राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या है। सरयू नदी के शांत तट पर सुबह की ठंडी हवाएं और रामलला के नवनिर्मित भव्य मंदिर की दिव्यता भक्तों को मंत्रमुग्ध करती है। कनक भवन में गूंजते मधुर भजन सुनकर हृदय में अपार संतोष का भाव जागृत होता है, जो आपके जीवन के हर तनाव को तुरंत मिटा देता। (Img- Pinterest)
4 / 5 \"Zoom\"तीसरा अलौकिक धाम कान्हा की नगरी वृंदावन है। यहां की गलियों में गूंजने वाला राधे राधे का जाप और बांके बिहारी के दर्शन भक्तों को भक्ति रस में सराबोर करते हैं। प्रेम मंदिर की भव्यता और निधिवान का रहस्यमयी शांत वातावरण मन को विचलित होने से रोकता है। यहाँ की पावन धूल को माथे लगाने से परम शांति मिलती है। (Img- Pinterest)
5 / 5 \"Zoom\"चौथा और अंतिम स्थल बौद्ध धर्म का प्रसिद्ध केंद्र सारनाथ है। वाराणसी से थोड़ी दूरी पर स्थित यह स्थान भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को दर्शाता है। यहाँ के विशाल स्तूप और हरे भरे बगीचों का शांत वातावरण ध्यान लगाने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। यहां आकर हर इंसान को अद्भुत मानसिक शांति और नया जीवन प्राप्त होता है। (Img- Pinterest)

Location :  Lucknow

Published :  17 July 2026, 4:09 PM IST

Advertisement