Kannauj News: श्रद्धालुओं के लिए राहत की सौगात, मंदिर में बनेगा गेस्ट हाउस
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा कन्नौज जनपद के तिर्वा कस्बे में स्थित सिद्धपीठ मां अन्नपूर्णा मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 42 लाख रुपये की लागत से गेस्ट हाउस का निर्माण शुरू किया गया है, जिससे ठहरने की समस्या दूर होगी।