UP Crime: महराजगंज में ज्वेलर लूटकांड का खुलासा, रेकी कर दिया था वारदात को अंजाम

महराजगंज पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में स्वर्ण व्यापारी रंजीत सोनी से लूटकांड के घटना का पुलिस ने आज खुलासा किया है, जिसमें कुल चार शातिर अभियुक्तो समेत तीन बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया है।

Updated : 19 May 2026, 4:32 PM IST
google-preferred

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के  महराजगंज पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में स्वर्ण व्यापारी रंजीत सोनी से लूटकांड के घटना का पुलिस ने आज खुलासा किया है, जिसमें कुल चार शातिर अभियुक्तो समेत तीन बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से लूट की 2.5 लाख मूल्य की ज्वैलरी व घटना में प्रयुक्त चार मोटरसाइकिलें बरामद हुई।

क्या है पूरी घटना?

जानकारी के अनुसार बीते 14 मई की रात्रि लक्ष्मीपुर कस्बे निवासी स्वर्ण व्यापारी रंजीत सोनी अपने दुकान मानिकतालाब से शाम को घर आ रहे थे,रास्ते में बदमाशों ने मलहनी फुलवरिया गाँव के पास बाइक रोककर पीड़ित को बुरी तरह मारपीटकर घायल कर दिया। पीड़ित व्यापारी के अनुसार उनके पास से 1.5 किलो चांदी व 20 ग्राम सोना लूट लिया। मामले में पुलिस खुलासे के लिए कई CCTV कैमरों व संदिग्धो से पूछताछ में जुटी रही।

शादी में चला तमंचे पर डिस्को, नाबालिग का पिस्टल के साथ वीडियो वायरल; आखिर क्या है पूरा मामला?

रेकी कर घटना को दिया अंजाम

पुलिस ने मामले का आज खुलासा किया जिसके अनुसार पुरंदरपुर पुलिस, स्वाट, सर्विलांस, एसओजी की कई टीमें लगी थी, घटना में शामिल चार शातिर अभियुक्तो सनोज वर्मा, समीर अहमद, राजन, मुकेश के साथ मिलकर घटना की प्लानिंग की थी,तीन बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया है जिन्होंने घटना में स्वर्ण व्यापारी की रेकी की थी। दो दिन पहले व एक दिन पहले भी स्वर्ण व्यापारी के आने जाने के टाइम की रेकी की गई। पुलिस ने 799 ग्राम लूट की चांदी व 1.3 ग्राम लूट का सोना, घटना में प्रयुक्त चार बाइक बरामद किया है।

Jharkhand: दिल्ली पहुंचने से पहले ही दबोचे गए 17 लाख के अफीम के कुरियर…आप भी जानिए कैसे बिगड़ा ये खेल

शातिरों पर पुलिस की विधिक कारवाई

पुलिस के अनुसार, सभी अपराधी कल एक्कठा हुए थे कि घटना का मामला ठंडा हो जाने पर लूट के सामान का बंटवारा किया जायेगा, आरोपियों ने चांदी को गला भी दिया ताकि उसका पता न चल पाए। सभी शातिरों पर पुलिस विधिक कारवाई कर रही।

Location :  Maharajganj

Published :  19 May 2026, 4:32 PM IST

Advertisement