यूपी में कोडीन केस में चार्जशीट के बीच सीधी में नशीली कफ सिरप के गोरखधंधे का पर्दाफाश, जानिये कैसे चल रहा था काला कारोबार

उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित कोडीन कफ सिरप कांड में यूपीएसटीएफ द्वारा चार्जशीट दाखिल करने के बीच नशीली कफ सिरप के गोरखधंधे का एक और बड़ा मामला सामने आया है।

Updated : 24 May 2026, 1:48 PM IST
google-preferred

Sidhi (Madhya Pradesh): पुलिस, प्रशासन और सरकार द्वारा देश में नकली दवाओं और नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है लेकिन इसके बावजूद भी नशीले पदार्थें के गोरखधंधे के मामले कम होते नहीं दिख रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित कोडीन कफ सिरप कांड में यूपीएसटीएफ द्वारा एक और चार्जशीट दाखिल किये जाने के बीच मध्य प्रदेश के सीधी में नशीली कफ सिरप के गोरखधंधे का एक और बड़ा मामला सामने आया है।

मध्य प्रदेश पुलिस ने सीधी जिले के थाना जमोड़ी मुखबिर की एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए 3480 शीशी प्रतिबंधित ONEREX कफ सिरप जब्त की। जब्त कफ सिरप में कोडीन फॉस्फेट मिश्रित पाया गया, जिसकी कीमत 6.96 लाख रुपये है। लाखों रुपये की कफ सिरप की यह खेफ एक पुलिया के नीचे छिपाकर रखी गई थी।

कैसे चल रहा था काला कारोबार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नशीली कफ सिरप की सप्लाई गुप्त तरीके से की जा रही थी। पुलिया के नीचे खेप छिपाकर रखने से यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि तस्कर पुलिस और प्रशासन की नजरों से बचने के लिए लगातार नए तरीके अपना रहे थे। माना जा रहा है कि खेप को अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने की तैयारी थी।

कोडीन सीरप कांड आरोपी अमित और आलोक को लेकर बड़ा खुलासा, जानें कैसे चला रहे 900 करोड़ का गोरखधंधा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ONEREX कफ सिरप में मौजूद कोडीन फॉस्फेट का इस्तेमाल नशे के रूप में किया जाता है। यही वजह है कि इस तरह की दवाओं की अवैध बिक्री युवाओं के बीच तेजी से बढ़ती जा रही है। जांच एजेंसियां अब इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि यह खेप कहां से लाई गई थी और किन लोगों तक इसकी सप्लाई होनी थी।

यूपी कांड के बीच बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश में पहले से ही कोडीन कफ सिरप मामले की जांच चल रही है और यूपीएसटीएफ लगातार कार्रवाई कर रही है। ऐसे समय में मध्य प्रदेश से सामने आया यह मामला जांच एजेंसियों के लिए नई चुनौती बन गया है। इससे यह संकेत भी मिले हैं कि नशीली कफ सिरप का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हो सकता है।

हापुड़ में पुलिस वाले बने हैवान: युवक को थाने में थर्ड डिग्री देने वाले दोनों दरोगा लाइन हाजिर, हाथ तोड़ा और…

पुलिस कर रही नेटवर्क की जांच

सीधी पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में लगी हुई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस कारोबार के पीछे कौन लोग सक्रिय हैं और प्रतिबंधित कफ सिरप की सप्लाई किन माध्यमों से की जा रही थी। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

Location :  Lucknow

Published :  24 May 2026, 12:44 PM IST

Related News

Advertisement