UP Board 2025: यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राओं को अपने नंबर बढ़ाने का एक आखिरी मौका, जानें पूरा प्रोसेस

यूपी बोर्ड हाई स्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षा का रिजल्ट आ चुका है लेकिन ऐसे बहुत से छात्र छात्राएं जो अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है उन सभी के लिए एक और मौका दिया जा रहा है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट

Updated : 27 April 2025, 7:33 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट से संतुष्ट न होने वाले छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड हाई स्कूल इंटरमीडिएट जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं बोर्ड ने आधिकारिक तिथि का ऐलान कर दिया है छात्र-छात्राएं 19 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार विशेष कर परिणाम घोषित होने के 25 दिनों तक जांच के आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं लिखित और प्रयोगात्मक खंड के लिए ₹500 प्रति प्रश्न की दर निश्चित है जांच से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश बोर्ड की ओर से जारी कर दिए गए हैं ऐसे सभी छात्र-छात्राएं जो अपने रिजल्ट की जांच कराना चाहते हैं तो बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।

जानें पूरा प्रासेस

यूपी बोर्ड में लिखित और प्रैक्टिकल के लिए ₹500 प्रति प्रश्न पत्र की दर से आवेदन शुल्क निर्धारित किया है स्क्रुटनी से संबंधित निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषाकर में जमा करना होगा इसके बाद स्क्रुटनी के ऑनलाइन आवेदन फार्म के प्रिंटआउट के साथ चालान पत्र रजिस्टर्ड डाक से बोर्ड के संबंध क्षेत्रीय कार्यालय को भेजना होगा छात्र निर्धारित तिथि तक अपना प्रिंटआउट और चालान भेज सकते हैं क्षेत्रीय कार्यालय में बिना ऑनलाइन के सीधे या कोरियर या डाक से भेजा गया कोई भी आवेदन बोर्ड द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

टॉपर के स्कोर

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की बात की जाए तो 25 अप्रैल को घोषित किया जा चुका है हाई स्कूल में यश प्रताप सिंह ने 600 में से 587 अंक लाकर टॉप किया है तो वहीं इंटरमीडिएट में महक जायसवाल ने 500 में से 486 अंक प्राप्त करके पूरे प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है उत्तर प्रदेश बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने 25 अप्रैल दोपहर 12:30 बजे बोर्ड मुख्यालय में रिजल्ट की घोषणा की थी पिछले साल की तरह इस साल भी 10वीं 12वीं का रिजल्ट एक साथ घोषित किया गया है।

छात्रों के मिल रहा दोबारा मौका

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्र जो एक या दो विषय में फेल हो गए हैं उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का एक और मौका दिया जएगा कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होकर अपने साल की बचत कर सकते हैं ऐसे सभी छात्र जो दो से अधिक सब्जेक्ट में फेल है उन सभी को कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा इन छात्रों को फिर से उसी कक्षा में पढ़ना होगा।

Location :  Prayagraj

Published :  27 April 2025, 7:10 PM IST

Advertisement