बरेली में UP Board के 2 और CBSE के 7 केंद्रों पर परीक्षा, नकल रोकने के सख्त इंतजाम
बरेली में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी बोर्ड और सीबीएसई की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षाएं शुरू हुईं। परीक्षा केंद्रों पर सघन चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश मिला। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं और प्रशासनिक अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं।