Budaun News: फतेहपुर के पूर्व प्रधान पर लगा टक्कर मारकर भागने का आरोप, हादसे के बाद फरार हुआ चालक

बदायूं के उसैहत क्षेत्र के मिर्जापुर के बसंत निवासी के एक युवक की उझानी-कादरचौक मार्ग पर फतेहपुर गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। मौसी के घर जा रहे युवक की बाइक को तेज रफ्तार मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 6 July 2026, 12:34 PM IST
google-preferred

Budaun: जनपद बदायूं के उसैहत थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर बसंत निवासी 22 वर्षीय मुकेश पुत्र श्रीपाल की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मुकेश सोमवार शाम अपनी बाइक से बिल्सी थाना क्षेत्र के शेखपुर दीननगर स्थित अपनी मौसी के घर जा रहा था।

फतेहपुर गांव के पास हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि उझानी थाना क्षेत्र के कादरचौक-उझानी रोड पर फतेहपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मुकेश की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई।

Budaun News: रचित गुप्ता क्यों हुए गिरफ्तार? कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, जानिए पूरा मामला

ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार

आरोप है कि फतेहपुर गांव का पूर्व प्रधान राज्यपाल पुत्र सिपट्टर ट्रॉली से मिट्टी लेकर तेज रफ्तार जा रहा था। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Location :  Badaun

Published :  6 July 2026, 12:34 PM IST

Advertisement