UP Big News: महराजगंज, गोरखपुर, फतेहपुर, रायबरेली, औरैया समेत यूपी के कई जिलों के SDMs को मिला बड़ा तोहफा

उत्तर प्रदेश सरकार ने 2020 बैच के प्रोन्नत पीसीएस अधिकारियों को बड़ी राहत देते हुए 53 उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) को 6600 ग्रेड पे पर पदोन्नति प्रदान की है। नियुक्ति विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद प्रदेश भर के अधिकारियों में उत्साह का माहौल है।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 25 June 2026, 9:23 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार ने कई जिलों में तैनात उपजिलाधिकारियों यानी एसडीएम को बड़ा तोहफा दिया है। महराजगंज, गोरखपुर, फतेहपुर, रायबरेली, बाराबंकी, औरैया समेत कई जिलों के एसडीएम इस फैसले से लाभान्वित होंगे। राज्य का लगभग 54 SDMs के वेतन में सरकार ने बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है।

53 अधिकारियों को मिला पदोन्नति का लाभ

जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 53 अधिकारियों को ग्रेड पे पदोन्नति का लाभ दिया गया है। इनमें विभिन्न जिलों में तैनात उपजिलाधिकारी (एसडीएम), ओएसडी तथा विकास प्राधिकरणों और स्थानीय निकायों में कार्यरत अधिकारी शामिल हैं। पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में आजमगढ़ के अशोक कुमार, रामपुर के आशुतोष कुमार, रायबरेली के मिथिलेश कुमार त्रिपाठी, मुजफ्फरनगर के राहुल देव भट्ट, हापुड़ के मनोज कुमार और लखनऊ के प्रवर्धन शर्मा सहित कई अधिकारी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि लंबे समय से विभिन्न स्तरों पर उपजिलाधिकारियों से जुड़ी मांगों और सुविधाओं को लेकर चर्चा चल रही थी, जिसके बाद सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया।इस सूची में मेरठ, गोरखपुर, अयोध्या, फतेहपुर, अलीगढ़, बाराबंकी, संतकबीरनगर, सुलतानपुर, इटावा, पीलीभीत, हाथरस, चंदौली और शाहजहांपुर समेत कई जिलों में तैनात अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण, लखनऊ विकास प्राधिकरण, बरेली विकास प्राधिकरण, नगर निगम अलीगढ़ और काशी विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद जैसे संस्थानों में कार्यरत अधिकारियों को भी पदोन्नति का लाभ मिला है।

प्रशासनिक जिम्मेदारियां होंगी और मजबूत

सरकारी सेवा में ग्रेड पे पदोन्नति को महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे अधिकारियों की सेवा संबंधी स्थिति मजबूत होती है और भविष्य में उच्च पदों पर पदोन्नति के अवसर भी बढ़ते हैं।प्रशासनिक विशेषज्ञों का मानना है कि इससे अधिकारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे अपने दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वहन कर सकेंगे।

नियुक्ति विभाग ने जारी किया आदेश

नियुक्ति विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी पात्र अधिकारियों को 6600 ग्रेड पे का लाभ प्रदान किया जाएगा। यह निर्णय लंबे समय से प्रतीक्षित था और अब इसके लागू होने से संबंधित अधिकारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

अधिकारियों में खुशी का माहौल

पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात अधिकारियों के बीच खुशी का माहौल है। इसे प्रशासनिक सेवा में कार्यरत अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है।

UP में 53 SDM का प्रमोशन

उत्तर प्रदेश के जिलों में तैनात 2020 बैच के प्रोन्नत उपजिलाधिकारी को ग्रेड पे पदोन्नति देते हुए नियुक्ति विभाग के 6600 ग्रेड पे की सौगात का आदेश विशेष सचिव IAS अवनीश सक्सेना ने जारी किया।

PCS ​अशोक कुमार SDM आजमगढ़

PCS ​आशुतोष कुमार-प्रथम SDM रामपुर

PCS ​मिथिलेश कुमार त्रिपाठी SDM रायबरेली

PCS ​राहुल देव भट्ट SDM मुजफ्फरनगर

PCS ​मनोज कुमार SDM हापुड़

PCS ​प्रवर्धन शर्मा SDM लखनऊ

PCS ​विश्वेश्वर सिंह SDM जालौन

PCS ​मनोज कुमार पाठक SDM गाजीपुर

PCS ​प्रमेश श्रीवास्तव SDM उन्नाव

PCS ​अरविन्द त्रिपाठी SDM अम्बेडकरनगर

PCS ​शिव ध्यान पाण्डेय SDM महोबा

PCS ​गुलाब चन्द्र-I SDM बरेली

PCS ​प्रभाकर त्रिपाठी SDM मेरठ

PCS ​लाल सिंह यादव SDM पीलीभीत

PCS ​राकेश कुमार मौर्य SDM बुलन्दशहर

PCS ​रश्मि सिंह SDM स्थानीय निकाय निदेशालय, लखनऊ

PCS ​मलखान सिंह SDM गोरखपुर

PCS ​प्रदीप कुमार रमन SDM फतेहपुर

PCS ​अजय आनन्द वर्मा SDM औरैया

PCS ​नन्हें राम SDM हरदोई

PCS ​गुलाब चन्द्र-II SDM मीरजापुर

PCS ​जीत सिंह SDM शाहजहांपुर

PCS ​गजेन्द्र सिंह SDM अयोध्या

PCS ​राम कुमार OSD बुन्देलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण, झांसी

PCS ​विनीत मिश्रा SDM अलीगढ़

PCS ​विजय कुमार त्रिवेदी SDM चन्दौली

PCS ​धर्मेन्द्र सिंह SDM हाथरस

PCS ​अनुराग सिंह SDM बाराबंकी

PCS ​अमित कुमार गुप्ता OSD आवास विकास परिषद, लखनऊ

PCS ​सुधीर कुमार SDM सन्तकबीरनगर

PCS ​प्रीति जैन SDM सुलतानपुर

PCS ​राकेश सिंह SDM इटावा

​बीर सिंह / प्रो0-2020 (नगर निगम, अलीगढ़)

​नीलम श्रीवास्तव / प्रो0-2020 (बरेली विकास प्राधिकरण, बरेली)

​वन्दना पाण्डेय / प्रो0-2020 (लखनऊ विकास प्राधिकरण, लखनऊ)

​अर्चना ओझा / प्रो0-2020 (लखीमपुरखीरी)

​रेशमा सहाय / प्रो0-2020 (कन्नौज)

​राम जनम यादव / प्रो0-2020 (बरेली)

​देवेन्द्र प्रताप / प्रो0-2020 (नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण, गौतमबुद्धनगर)

​संतोष कुमार ओझा / प्रो0-2020 (मीरजापुर)

​मो0 जसीम / प्रो0-2020 (चित्रकूट)

​पवन कुमार जायसवाल / प्रो0-2020 (लखनऊ)

​नवीन प्रसाद / प्रो0-2020 (महराजगंज)

​हेमंत कुमार चौधरी / प्रो0-2020 (पीलीभीत)

​अजय कुमार पाण्डेय / प्रो0-2020 (फतेहपुर)

​पवन प्रकाश पाठक / प्रो0-2020 (काशी विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद, वाराणसी)

​अखिलेश कुमार सिंह / प्रो0-2020 (बहराइच)

​विवेक कुमार मिश्र / प्रो0-2020 (कानपुर नगर)

​प्रदीप कुमार यादव / प्रो0-2020 (सोनभद्र)

​नरेन्द्र सिंह यादव / प्रो0-2020 (मथुरा)

​रोहित कुमार मौर्य / प्रो0-2020 (इटावा)

​अनामिका श्रीवास्तव / प्रो0-2020 (फतेहपुर)

PCS ​सविता शुक्ला सहायक निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय, लखनऊ।

Location :  Lucknow

Published :  25 June 2026, 9:23 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement