चंदौली में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, एक गंभीर

चंदौली के नरहन-कोनिया मार्ग पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार अशोक राजभर और नथुनी की मौत हो गई। घायल जीतू को BHU ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम किया।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 11 October 2026, 11:46 AM IST
google-preferred

चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में सैयदराजा थाना क्षेत्र के नरहन-कोनिया मार्ग पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी है।

ट्रैक्टर की चपेट में आए बाइक सवार तीन युवक

जानकारी के अनुसार, एक ही बाइक पर सवार होकर तीन युवक बाजार से लौट रहे थे। इसी दौरान नरहन-कोनिया मार्ग पर उनकी बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों की पहचान अशोक राजभर (20) और नथुनी (25) के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान जीतू (25) के रूप में की गई है।

गंभीर हालत में BHU ट्रॉमा सेंटर रेफर

हादसे में गंभीर रूप से घायल जीतू को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

दो युवकों की मौत से भड़के ग्रामीण, चक्काजाम

हादसे में दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी मौके पर उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभालने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीणों के प्रदर्शन के चलते मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

पुलिस मौके पर, स्थिति संभालने का प्रयास

घटना सैयदराजा थाना क्षेत्र के नरहन-कोनिया मार्ग की बताई जा रही है। पुलिस मौके पर मौजूद है और ग्रामीणों से बातचीत कर रही है। हादसे के कारणों और आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Location :  Chandauli

Published :  11 October 2026, 11:46 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement