हिंदी
कुँए में डूबने से मासूम की मौत
बाराबंकी: जनपद में शनिवार को दर्दनाक हादसे के दौरान कुएं में डूबने से एक तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया फिलहाल ग्रामीणों और मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों के सहयोग से बच्चे को अस्पताल भेजा जहां पर उसकी मौत हो चुकी थी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मामला सिरौली गौसपुर तहसील क्षेत्र के हजरत पुर गांव का है। जहां पर सूरज कुमार गौतम अपने परिवार के साथ गुजरात के अहमदाबाद में रहते थे। कल ही वह गांव वापस आए थे। उनका पुत्र राज गांव के लड़कों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह गायब हो गया।
बच्चों से पूछताछ पर पता चला कि वह कुएं में गिर गया है। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस की मदद से उसे बाहर निकाला गया और उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
Location : Barabanki
Published : 26 April 2025, 10:32 PM IST
Topics : Barabanki minor Painful Death uttar pradesh well