मेरठ की मुस्कान को गिरफ्तार करने वाली लेडी दरोगा निकली सुपर बिगड़ैल गर्ल, दिन में पुलिस की वर्दी और रात में गंदी वीडियो का खेल

मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान को गिरफ्तार करने वाली महिला दरोगा अनु को निलंबित कर दिया गया है। कारण जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें...

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 17 August 2026, 7:26 PM IST
google-preferred

Meerut News: आपको मेरठ का नीला ड्रम वाला हत्याकांड याद होगा। अब इस मामले में नया और गजब का ट्विस्ट सामने आया है। इस बार आरोपी मुस्कान नहीं बल्कि उन लोगों से जुड़ा है, जिन्होंने मुस्कान को गिरफ्तार किया था यानि कि मेरठ पुलिस। जिस महिला दरोगा ने मुस्कान को गिरफ्तार किया, वह बड़ी वाली बिगड़ैल लड़की निकली। दिन में यूपी पुलिस की वर्दी पहनती थी और रात होते ही गंदा खेल शुरू हो जाता था। अब पढ़ें पूरे मामले को...

मुस्कान को गिरफ्तार करने वाली अनु सस्पेंड

मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान को गिरफ्तार करने वाली महिला सब इंस्पेक्टर अनु अब खुद कार्रवाई के घेरे में आ गई हैं। पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो और कथित आपत्तिजनक गतिविधियों को लेकर महिला दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। महिला दरोगा अनु के खिलाफ यह कार्रवाई सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन की रिपोर्ट सामने आने के बाद की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि वायरल वीडियो असली है या उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ की गई है।

सौरभ हत्याकांड में मुस्कान को किया था गिरफ्तार

दरोगा अनु वही पुलिस अधिकारी हैं, जिन्होंने साल 2025 के चर्चित नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान को गिरफ्तार किया था। घटना के समय अनु ब्रह्मपुरी थाने में तैनात थी। इसी दौरान सौरभ हत्याकांड सामने आया था, जिसने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी थी। गिरफ्तारी के बाद महिला दरोगा ने मुस्कान के साथ एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया था। अब इसी सोशल मीडिया गतिविधि को लेकर पुलिस विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

यूट्यूबर की शिकायत के बाद मामला पहुंचा अधिकारियों तक

एक यूट्यूबर युवक ने महिला दरोगा अनु के सोशल मीडिया अकाउंट पर मौजूद कुछ पोस्ट को लेकर शिकायत की थी। शिकायत के बाद उसने एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें दरोगा के सोशल मीडिया कंटेंट पर सवाल उठाए गए थे। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर अनु को निलंबित कर दिया।

इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल की हो रही जांच

पुलिस के मुताबिक महिला दरोगा अनु का एक इंस्टाग्राम अकाउंट एनी कॉलिस नाम से था। इस अकाउंट पर बड़ी संख्या में पोस्ट मौजूद थी। प्रोफाइल में उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर होने का भी उल्लेख था। इसके अलावा प्रोफाइल पर यूट्यूब चैनल का लिंक भी दिया गया था। पुलिस अब इन सभी सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच कर रही है। जांच टीम यह पता लगाएगी कि सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो और अन्य सामग्री पुलिस विभाग की नीति के अनुरूप थी या नहीं।

साइबर टीम भी कर रही पड़ताल

एसपी क्राइम मेरठ अवनीश कुमार ने बताया कि महिला दरोगा अनु के मामले में विभागीय जांच के साथ साइबर स्तर पर भी जांच कराई जा रही है। पुलिस यह भी जांच करेगी कि वायरल वीडियो में किसी तरह की एडिटिंग या छेड़छाड़ तो नहीं की गई है। साथ ही सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। महिला दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच की जिम्मेदारी सीओ कार्यालय की अधिकारी सौम्या सिंह को दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तथ्यों के आधार पर की जाएगी। पुलिस विभाग का कहना है कि वर्दी में रहते हुए सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक गतिविधि विभागीय नियमों के खिलाफ है। इसी आधार पर फिलहाल अनु को निलंबित किया गया है।

Location :  Meerut

Published :  17 August 2026, 7:26 PM IST

Related News

Advertisement