हिंदी
नवविवाहित दंपति पर हमला फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज
Gorakhpur: गोरखपुर में पिपराइच थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक नवविवाहित दंपति के लिए घर वापसी का सफर उस समय दहशत में बदल गया, जब रास्ते में बाइक से स्टंट कर रहे युवकों ने कार सवार दंपति पर हमला बोल दिया। साइड देने को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही मिनटों में हिंसक झड़प में बदल गया और हमलावरों ने कार पर ईंट-पत्थरों की बारिश कर दी। घटना में दूल्हा-दुल्हन दोनों घायल हो गए, जबकि कार के शीशे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरी खबर?
जानकारी के अनुसार, एम्स थाना क्षेत्र के ग्राम मांगा पट्टी निवासी राजकुमार गौतम सोमवार शाम अपनी नवविवाहित पत्नी नेहा के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से गांव लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि मुंडेरी गांव के पास सड़क पर कुछ युवक बाइक से स्टंट कर रहे थे। इसी दौरान कार को साइड देने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।
हमीरपुर जिला अस्पताल में हंगामा, डॉक्टरों से मारपीट और लूट, ओपीडी बंद कर कोतवाली पहुंचे चिकित्सक
ईंट-पत्थरों से हमला
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बाइक सवार युवकों ने आक्रोशित होकर कार को घेर लिया और ईंट-पत्थरों से हमला शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से दंपति घबरा गए। हमले में कार के आगे और पीछे के शीशे टूट गए, जबकि टूटे कांच और अफरा-तफरी के बीच दूल्हा राजकुमार और उनकी पत्नी नेहा को हल्की चोटें आईं,
बदायूं में बड़ा वारदात! PNB बैंक की दीवार काटकर चोरी की कोशिश, CCTV में चोर कैद
घटना के बाद दुल्हन नेहा ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही रमवापुर पुलिस चौकी इंचार्ज कमलेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी युवक वहां से फरार हो चुके थे। इसके बाद पीड़ित दंपति पिपराइच थाने पहुंचे और मामले में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छानबीन शुरू की और तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। सीओ कम्पियगंज ने बताया कि गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Location : Gorakhpur
Published : 19 May 2026, 1:20 PM IST
Topics : Bride and Groom crime news Gorakhpur Latest News UP News