Sonbhadra Crime: फिल्मी अंदाज में घेराबंदी, रेणुकूट में तस्करों का खेल खत्म; जानिये पूरा अपडेट

सोनभद्र के रेणुकूट वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। टीम ने पीछा कर साखू की लकड़ियों से भरा ट्रक ज़ब्त किया, जिसकी रेकी फॉर्च्यूनर कार से की जा रही थी। छत्तीसगढ़ से बिहार जा रही इस खेप की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 18 March 2026, 12:57 PM IST
google-preferred

Sonbhadra: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रेणुकूट वन क्षेत्र में वन विभाग की टीम को अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) के कड़े निर्देशों के बाद, वन विभाग की सतर्क टीम ने इलाके में घेराबंदी कर प्रतिबंधित साखू (साल) की बेशकीमती लकड़ियों से लदे एक ट्रक को रंगे हाथों पकड़ लिया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

उड़ाका दल प्रभारी एवं पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम को सूचना मिली थी कि ट्रक संख्या UP 70 NT 9564 छत्तीसगढ़ से बिहार की ओर अवैध साखू लकड़ी लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत निगरानी शुरू कर दी।

पीछा कर मुरधवा से रॉबर्ट्सगंज तक पकड़ा

मुरधवा मोड़ के पास ट्रक चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन वन विभाग की टीम ने सतर्कता दिखाते हुए उसका पीछा जारी रखा। अंततः रॉबर्ट्सगंज मंडी के पास ट्रक को रोककर कब्जे में ले लिया गया।

Assam Assembly Election: वोटिंग से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका, इस सांसद ने दिया इस्तीफा, जानें आखिर कौन है वो?

दस्तावेज न दिखा सका चालक

जांच के दौरान चालक पंचम सिंह से लकड़ी से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इससे स्पष्ट हुआ कि लकड़ी का परिवहन अवैध रूप से किया जा रहा था।

फॉर्च्यूनर से हो रही थी रेकी

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एक फॉर्च्यूनर वाहन ट्रक की निगरानी कर रहा था। इससे अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने हस्तक्षेप की कोशिश की, लेकिन टीम ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

DN Exclusive: दिल्ली में महायुद्ध का बड़ा असर, गैस सिलेंडर की किल्लत; देखें सड़कों पर बेबस लोगों का हाल

टीम की भूमिका सराहनीय, अभियान जारी रहेगा

इस कार्रवाई में वन दरोगा रवि यादव, छोटेलाल तथा वनरक्षक शैलेन्द्र यादव और हिमांशु मौर्य की भूमिका महत्वपूर्ण रही। ट्रक को स्थानीय वन रेंज के सहयोग से सोनभद्र वन प्रभाग को सौंप दिया गया है। वन विभाग ने कहा है कि अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Location : 
  • Sonbhadra

Published : 
  • 18 March 2026, 12:57 PM IST

Advertisement