हिंदी
बस और ट्रक में टक्कर
Hamirpur : जिले में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। ओवरटेकिंग के दौरान रोडवेज बस और ट्रक की जोरदार साइड भिड़ंत हो गई। हादसे में बस चालक, कंडक्टर समेत कुल 16 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गंभीर रूप से घायल 2 यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के शंकरी पीपर इलाके की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Location : Hamirpur
Published : 15 May 2026, 3:57 PM IST
Topics : Bus accident hamirpur news Road Accident UP News