हिंदी
बलिया में तेंदुए का आतंक
Ballia: जनपद में तेंदुए का आतंक फैला है। मनियर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम पट्टी गांव के दियारे में शुक्रवार को मक्का काट रहे एक वृद्ध समेत दो लोगों पर तेंदुआ ने हमला कर दिया।
हमले के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
Trisha की ‘करुप्पु’ में दलपति विजय की झलक ने सिनेमाघरों में बटोरी खूब वाहवाही
जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तम पट्टी निवासी जगदंबा यादव पुत्र रमेश यादव के दियारे स्थित मक्के के खेत में करीबी 11 बजे किसानों ने तेंदुआ को देखा। उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर तेंदुआ आक्रामक हो गया।
उसने पुरुषोत्तम पट्टी निवासी विजयी राजभर 60 वर्ष पुत्र स्वर्गीय प्यारेलाल राजभर और बिजलीपुर निवासी राजा यादव 18 वर्ष पुत्र संतोष कुमार यादव पर अचानक हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
तेंदुए के हमले की सूचना पर वन विभाग, राजस्व और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए ड्रोन कैमरे से तेंदुए की निगरानी कर रहा है।
Location : Ballia
Published : 15 May 2026, 4:13 PM IST