हिंदी
सोनभद्र में पुलिस ने मारा छापा
Sonbhadra: सोनभद्र जिले के ओबरा थाना क्षेत्र में अवैध गैस सिलेंडर के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को कई दुकानों पर एक साथ छापेमारी की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है। सूचना के मुताबिक, सिलेंडर 3500 से 4000 रुपये तक में बेचे जा रहे थे। इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक दुकान से करीब 32 गैस सिलेंडर बरामद किए।
Sonbhadra LPG Crisis: युद्ध का सोनभद्र में भी दिख रहा असर, सिलेंडर के लिए मची मारामारी
छापेमारी के दौरान कई दुकानों की जांच की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। पुलिस ने मौके से बरामद सिलेंडरों को जब्त कर लिया है। इस मामले में संबंधित दुकानदारों से पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध रूप से गैस सिलेंडर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि सिलेंडर कहां से लाए जा रहे थे और किन-किन लोगों की इसमें संलिप्तता है।
इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध कारोबारियों में हड़कंप है, वहीं आम लोगों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया है।
जिले में इन दिनों गैस संकट गहराता जा रहा है। घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत के चलते आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को सिलेंडर के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है, इसके बावजूद अधिकांश उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
Sonbhadra: रेणुकूट का 90 फीट ऊंचा रावण और चोपन की हाईटेक झलकियां; दशहरा पर बनाएंगे नया रिकॉर्ड
जिले के रॉबर्ट्सगंज, ओबरा और चोपन जैसे प्रमुख इलाकों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। कई एजेंसियों पर स्टॉक खत्म होने की बात सामने आ रही है, जिससे उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए कई-कई दिनों, यहां तक कि हफ्तों का इंतजार करना पड़ रहा है।
Location : Sonbhadra
Published : 19 March 2026, 7:30 PM IST
Topics : black marketing cylinder raid Sonbhadra UP News