Sonbhadra News: बीच बाजार में पारिवारिक कलह का हाईवोल्टेज ड्रामा, जानिये पूरा मामला

जनपद के चोपन थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल रोड पर मंगलवार को पिता की संपत्ति के बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के सदस्यों के बीच जमकर मारपीट हुई। बाजार के बीच लाठी-डंडे और पत्थरों का इस्तेमाल किया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 17 February 2026, 7:07 PM IST

Sonbhadra: जनपद के चोपन थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल रोड पर मंगलवार को पिता की संपत्ति के बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के सदस्यों के बीच जमकर मारपीट हुई। बाजार के बीच लाठी-डंडे और पत्थरों का इस्तेमाल किया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा का विषय बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हिंसक झगड़ा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पारिवारिक कलह अचानक हिंसक रूप ले गया। विवाद के दौरान परिवार के सदस्य आपस में लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला करने लगे। पत्थरबाजी के समय बाजार में मौजूद राहगीर और बच्चे भी सहम गए। हालांकि कोई राहगीर गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

पुलिस ने किया स्थिति नियंत्रण में

सूचना मिलते ही चोपन थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि झगड़े में घायल हुए कुछ परिजन स्वयं नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन पहुंचे, जबकि अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अखिलेश यादव ने कांग्रेस को बताया सरकार के खिलाफ लड़ने का तरीका, कहा- अगर पुलिस एक डंडा मारे तो…

चार लोग घायल, प्राथमिक उपचार के बाद घर लौटे

अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. अभय सिंह ने बताया कि संपत्ति विवाद को लेकर आपसी मारपीट में चार लोग घायल हुए थे। सभी को मामूली चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। चिकित्सक ने बताया कि किसी की स्थिति गंभीर नहीं है।

संपत्ति विवाद की वजह से हुआ झगड़ा

जानकारी के अनुसार यह विवाद पिता की संपत्ति के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ। परिवार के सदस्यों ने आपसी समझौते की बजाय हिंसक तरीका अपनाया, जिससे बाजार का शांतिपूर्ण माहौल भी प्रभावित हुआ।

गोरखपुर में इन्फेक्शन कंट्रोल पर बड़ी पहल: ओटी स्टेरलाइजेशन प्रोटोकॉल को लेकर अहम बैठक, जानें पूरी खबर

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारीयों ने कहा कि मामले में शामिल सभी पक्षों से बयान लिए जा रहे हैं और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखने में सहयोग करें। इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में संपत्ति विवादों को लेकर बढ़ती हिंसा और असुरक्षा की चिंता को उजागर कर दिया है।

Location : 
  • Sonbhadra

Published : 
  • 17 February 2026, 7:07 PM IST