हिंदी
Sonbhadra: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत अनपरा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मंदिर में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में की गई।
8 मई की शाम करीब 7:21 बजे पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि मंदिर चोरी के आरोपी बिछड़ी अंडरपास ब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के पास मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सागर उर्फ टॉफी (20 वर्ष), पुत्र राजेश कुमार और घमड़ी (22 वर्ष), पुत्र समायन धरिकार के रूप में हुई है। दोनों धरिकार बस्ती डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र के निवासी हैं।
गाजियाबाद में 12 गाड़ियों के साथ जिंदा जला 80 साल का बुजुर्ग, पढ़ें खौफनाक मंजर की दर्दनाक कहानी
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से मंदिर से चोरी किए गए दो सर्पनुमा सफेद धातु के टुकड़े और दानपात्र से चोरी किए गए 2100 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर दोनों के खिलाफ मु.अ.सं. 96/2026 धारा 305(d), 331(4), 317(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी साक्ष्य जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Kanpur Dehat : क्या संपत्ति विवाद में चली गई युवक की जान?
जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। घमड़ी पर चोरी, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जबकि सागर उर्फ टॉफी भी एनडीपीएस एक्ट और अन्य मामलों में लिप्त रहा है। दोनों आरोपियों को 9 मई 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सच्चिदानंद दास, कांस्टेबल रमेश गौड़, अजीत यादव, संतोष कुमार और पंकज यादव शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
Location : sonbhadra news
Published : 9 May 2026, 5:05 PM IST