गोरखपुर विश्वविद्यालय में हड़कंप: अलखनंदा महिला छात्रावास में खाने में कीड़े मिलने का वीडियो वायरल, जांच कमेटी गठित

गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलखनंदा महिला छात्रावास की कैंटीन में खाने में कीड़े मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। प्रशासन ने कैंटीन का निरीक्षण कर जांच कमेटी गठित की है। विश्वविद्यालय ने वीडियो को पुराना बताया है, जबकि छात्र नेता धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 13 May 2026, 12:39 PM IST
google-preferred

Gorakhpur: गोरखपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलखनंदा महिला छात्रावास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में हॉस्टल की कैंटीन में परोसे जा रहे खाने में कीड़े दिखाई देने का दावा किया गया है, जिसके बाद छात्राओं में आक्रोश और प्रशासन में हलचल मच गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आज विश्वविद्यालय प्रशासन की टीम ने कैंटीन का औचक निरीक्षण किया। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है, जो रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई तय करेगी।

वायरल वीडियो तीन साल पुराना

वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि वायरल वीडियो तीन साल पुराना है और इसे गलत तरीके से प्रसारित कर संस्थान की छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।

कैंटीन की व्यवस्था में सुधार की मांग

दूसरी ओर, छात्र नेता इस मामले को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और कैंटीन की व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं।

इस पूरे मामले पर डाइनामाइट न्यूज के संवाददाता प्रखर अग्रवाल ने अलखनंदा हॉस्टल पहुंचकर ग्राउंड जीरो से रियलिटी चेक किया और वार्डन व छात्राओं से बातचीत की। मामले ने तूल पकड़ लिया है और विश्वविद्यालय प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Location :  Gorakhpur

Published :  13 May 2026, 12:39 PM IST

Advertisement