भारतीय वायु सेना AFCAT 2 2026 नोटिफिकेशन जारी, 20 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, जानिये पूरी डिटेल

AFCAT 2 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हो गया है। आवेदन 20 मई से शुरू होंगे और 19 जून 2026 तक चलेंगे। वायुसेना में अधिकारी बनने के लिए लिखित परीक्षा व इंटरव्यू होगा। 550 रुपये फीस निर्धारित है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं।

Updated : 13 May 2026, 12:05 PM IST
google-preferred

New Delhi: एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2 (AFCAT 2 2026) के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 मई 2026 से शुरू होंगे और 19 जून 2026 तक किए जा सकेंगे। यह परीक्षा भारतीय वायु सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का अवसर प्रदान करती है।

फ्लाइंग ब्रांच के पदों पर आवेदन

उम्मीदवारों के लिए ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल पदों पर आवेदन करने के लिए बीटेक की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होना आवश्यक है। फ्लाइंग ब्रांच के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल और नॉन टेक्निकल पदों के लिए आयु सीमा 20 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जुलाई 2027 के आधार पर की जाएगी।

JOb News: इंजीनियर्स के लिए खुशखबरी! HPCL ने कई पदों पर जारी की वैकेंसी, जानिये नौकरी की फुल अपडेट

आवेदन शुल्क के अनुसार एफकैट परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 550 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके साथ ही जो उम्मीदवार एनसीसी स्पेशल एंट्री और गेट परीक्षा के जरिये आवेदन कर रहे हैं उन उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया के अनुसार उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

20 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

आवेदन प्रक्रिया 20 मई से शुरू होगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा। इसके बाद होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और फीस का भुगतान करना होगा। अंत में आवेदन का प्रिंट आउट भी निकाल लें।

अंतिम तिथि से पहले पूर्ण कर लें अपना आवेदन

यह भर्ती प्रक्रिया युवाओं के लिए भारतीय वायु सेना में शामिल होने का महत्वपूर्ण अवसर है। AFCAT परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को देश की सेवा करने का मौका मिलता है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पूर्ण कर लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। नोटिफिकेशन में दी गई सभी जानकारी के अनुसार ही आवेदन करना आवश्यक होगा। यह परीक्षा युवाओं के लिए करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।

Job News: : UPPSC PCS में निकली बंपर भर्तियां, आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नौकरी की बाकि डिटेल्स

भारतीय वायु सेना में अधिकारी बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। परीक्षा से संबंधित सभी निर्देश और पात्रता मानदंड नोटिफिकेशन में स्पष्ट रूप से दिए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज और पात्रता की जांच अवश्य कर लें ताकि आवेदन प्रक्रिया में कोई त्रुटि न हो सके और चयन प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके।

Location :  New Delhi

Published :  13 May 2026, 12:05 PM IST

Advertisement