सीतापुर में बारिश बनी आफत, कच्ची दीवार और छप्पर गिरने से युवक की मौत

सीतापुर के नौवा महमूदपुर गांव में बारिश के दौरान कच्ची दीवार और छप्पर गिरने से मलबे में दबकर युवक की मौत। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 25 September 2026, 12:20 PM IST
google-preferred

Sitapur: जिले में गुरुवार देर रात से हो रही तेज बारिश और आंधी के बीच शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के नौवा महमूदपुर गांव में बारिश के दौरान कच्ची दीवार और छप्पर अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर 35 वर्षीय बांके बिहारी पुत्र रामप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: विरोध किया तो बरस पड़े डंडे! पत्नी से विवाद के बाद ससुराल से पहुंचे लोगों पर बहनोई की पिटाई का आरोप

मलबे में दबे युवक को ग्रामीणों ने निकाला

हादसा शुक्रवार सुबह करीब सात बजे हुआ। कच्ची दीवार और छप्पर गिरते ही बांके बिहारी मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन मलबा हटाकर युवक को बाहर निकाला।

इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलिया पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक सुधीर पांडेय ने जांच के बाद बांके बिहारी को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: शामली में विजिलेंस का बड़ा छापा: जिला खनन अधिकारी के घर अलमारी में कपड़ों की तरह सजी मिली नोटों की गड्डियां, मशीन मंगानी पड़ी

परिवार में मचा कोहराम

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। तेज बारिश और आंधी के बीच हुए इस हादसे से ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल बना हुआ है।

बता दें कि इस समय उत्तर प्रदेश में बारिश का कहर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार दो दिनों से बारिश हो रही है, जिसमें फतेहपुर, प्रयागराज समेत आसपास के कई जिले शामिल हैं। बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जिले में दीवार और छप्पर गिरने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। युवक की मौत के बाद, परिवार में मातम पसरा हुआ है। 

Location :  Sitapur

Published :  25 September 2026, 12:20 PM IST

Advertisement