Sitapur Road Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत और दो घायल
सीतापुर के तम्बौर-लहरपुर मार्ग पर शनिवार शाम एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। उनमें से रिज़वान की मौके पर मौत हो गई, जबकि फैज़ान और सैफ को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस जांच में जुटी है।