आधी रात की बारिश ने बदली सीतापुर की तस्वीर! सड़कें बनीं दरिया, शहर हुआ जलमग्न
सीतापुर में मंगलवार आधी रात से शुरू हुई बारिश बुधवार सुबह तक रुक-रुककर होती रही। करीब 71 मिलीमीटर बारिश से शहर और गांवों की कई सड़कें जलमग्न हो गईं। नैमिषारण्य के प्रसिद्ध चक्रतीर्थ परिसर में भी पानी भर गया।