Sitapur News: गणेश पूजा पंडाल पर टूटी आफत! बारिश के पानी से तिरपाल ढहा, 10 श्रद्धालु घायल; महिला की मौत

सीतापुर के आर्यनगर स्थित पंजाबी धर्मशाला में तेज बारिश के दौरान गणेश पूजा पंडाल का तिरपाल पानी के भार से गिर गया। हादसे में करीब 10 श्रद्धालु घायल हुए, जबकि इलाज के दौरान 58 वर्षीय उमा कपूर की मौत हो गई।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 23 September 2026, 5:12 PM IST
google-preferred

Sitapur: शहर कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर स्थित पंजाबी धर्मशाला में बुधवार दोपहर तेज बारिश के दौरान गणेश पूजा पंडाल का तिरपाल पानी के भार से अचानक गिर गया। हादसे में करीब 10 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उमा कपूर (58) की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: महराजगंज में सड़क किनारे खड़ी कार बनी आग का गोला! उद्योग चौराहे के पास धधकी गाड़ी, मची अफरा-तफरी

तिरपाल पर जमा हुआ बारिश का पानी

जानकारी के अनुसार, पंजाबी धर्मशाला में करीब डेढ़ फीट ऊंची गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी। बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश का पानी पंडाल के तिरपाल पर जमा होने लगा, जिससे उसका भार बढ़ गया। इसी दौरान तिरपाल के साथ तीसरी मंजिल की रेलिंग भी टूटकर नीचे श्रद्धालुओं पर जा गिरी। अचानक हुए हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई।

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: भारतीय महिला हॉकी का तूफान, थाईलैंड को 20-1 से रौंदा; 3 मैचों में 56 गोल, दीपिका सहरावत ने अकेले दागे 9

एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाए गए घायल

हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उमा कपूर को मृत घोषित कर दिया। घायलों में निधि गोली, कनिका गुप्ता, आदर्श गुप्ता, बिन्नी कोहली, तरुण कोहली, अदिति वाजपेई, बबलू वाजपेई, सभासद विजयलक्ष्मी नगर, नीति मल्होत्रा और दिलीप कुमार मल्होत्रा की पत्नी समेत अन्य लोग शामिल बताए गए हैं।

ये भी पढ़ें: ‘दिल्ली मत जाओ’ की जिद ने उजाड़ दिया हंसता-खेलता परिवार, पति के परदेश जाने की जिद से नाराज विवाहिता ने लगाई फांसी

डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी

हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम, एसपी और एसडीएम सदर समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी ली। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे में पंडाल की संरचना और बारिश के पानी के भार से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Location :  Sitapur News

Published :  23 September 2026, 5:12 PM IST

Related News

Advertisement