हिंदी
शामली में पुलिस एंकाउंटर (इमेज सोर्स-इंटरनेट)
Shamli: यूपी के शामली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें एक बदमाश की गोली लगने के बाद मौत हो गई। जबकि उसका साथी फरार हो गया। इस एनकाउंटर में दरोगा दीपचंद को भी गोली लगी है। अब पुलिस महताब के साथी बताए गए शाहरुख और अर्जुन की तलाश कर रही है।
गोली लगने वाले बदमाश की पहचान महताब निवासी मोहल्ला आलकला कैराना के रूप में हुई है।
Deoria News: मोहर्रम जुलूस में करतब दिखाना पड़ा महंगा, हुआ ये हाल
पुलिस ने बताया कि वह वह मुकीम गैंग का सदस्य था और उस पर 47 मुकदमे दर्ज थे। वह कई मामलों में वांछित चल रहा था। उस पर 50 हजार का इनाम था। पुलिस ने मौके से 9 एमएम पिस्टल, छह कारतूस व आठ खोखा 09 एमएम, कार्बाइन व सात कारतूस बरामद किए।
पुलिस ने बताया कि बदमाश महताब और उसके साथी ने पुलिस पर 12 गोलियां चलाईं। जबकि पुलिस की ओर से केवल तीन गोलियां चलाई गईं। एक गोली सीने में लगते ही बदमाश महताब ढेर हो गया।
यूपी, हरियाणा, दिल्ली के बदमाशों के साथ करता था वारदात
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि महताब जिले के अलावा हरियाणा व दिल्ली के बदमाशों के साथ मिलकर वारदात करता था। अभी तक की जानकारी में आया है कि महताब के साथ हरियाणा के पानीपत के शाहरुख व बाबरी क्षेत्र के अर्जुन का नाम सामने आया है, इनके बारे में जांच की जा रही है।
एसपी के मुताबिक महताब मुकीम काला गैंग का सक्रिय सदस्य था। उस पर जनपद शामली, सहारनपुर व पानीपत (हरियाणा) में लूट, डकैती, हत्या व रंगदारी के करीब 47 मामले दर्ज हैं। वह कैराना थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश था, जिसका एचएस नंबर- 349 ए है।
महताब शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिसाढ़ के जंगल में थानाभवन शुगर मिल के सहायक प्रबंधक अरविंद कुमार से मोबाइल फोन व पांच हजार रुपये लूट और हरियाणा में तैनात महिला आरक्षी ज्योति मलिक से कान के कुंडल, नाक की बाली व अंगूठी लूटने के मामले में वांछित चल रहा था। डीआईजी स्तर से उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
Location : Shamli
Published : 27 June 2026, 6:08 AM IST