बदायूं में पहले सावन सोमवार से पहले सख्ती, सभी डायवर्जन प्वाइंटों पर पुलिस मुस्तैद, जानिए किन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

सावन के पहले सोमवार से पहले ही बदायूं शिवमय हो गया है। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या और आस्था के सैलाब को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गए हैं। रविवार से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, ताकि शिवभक्तों की यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और निर्बाध तरीके से संपन्न हो सके।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 3 August 2026, 12:55 AM IST
google-preferred

Budaun: जनपद में सावन का महीना शुरू होते ही शिवभक्तों की आस्था सड़कों पर उतर आई है। पहले सावन सोमवार को देखते हुए रविवार से ही जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम लागू कर दिए गए। प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से कमर कस ली है ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।

शहर को 6 जोन में बांटा, हर चौराहे पर नजर

कांवड़ियों की लगातार बढ़ रही आवाजाही को देखते हुए पूरे शहर को 6 जोन और कई सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी एक राजपत्रित अधिकारी को सौंपी गई है। रविवार सुबह से ही सभी प्रमुख डायवर्जन प्वाइंटों, चौराहों और कांवड़ मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार फील्ड में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। ड्यूटी पर तैनात जवानों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे श्रद्धालुओं से विनम्रता से पेश आएं, लेकिन नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बरती जाए।

सभी डायवर्जन प्वाइंटों पर पुलिस मुस्तैद

भारी वाहनों पर रोक

डायवर्जन लागू होते ही शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई। रविवार को बिल्सी मोड़ पर एक डीसीएम को शहर में प्रवेश करने से रोककर उसे वैकल्पिक मार्ग से वापस भेजा गया।
पुलिस के अनुसार कांवड़ यात्रा मार्ग पर केवल जरूरी सेवाओं जैसे एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, दूध और दवा की गाड़ियों तथा अधिकृत पास वाले वाहनों को ही अनुमति दी जा रही है। अन्य सभी भारी और व्यावसायिक वाहनों को तय वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा है, जिससे जाम की स्थिति न बने और शिवभक्तों को असुविधा न हो।

UP News 31th May 2026: कानपुर में सनसनी, बदायूं में जहरीली शराब का कहर, प्रेमिका का बड़ा ड्रामा; पढ़ें यूपी की सभी खबरें

संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त बल

प्रशासन ने पहले सोमवार पर हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई है। इसी को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील स्थलों, प्रमुख मंदिरों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और कांवड़ मार्ग के किनारे अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए भीड़ वाली जगहों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।  पीएसी की टुकड़ियों को भी रूट पर तैनात किया गया है। महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी विशेष रूप से महिला कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए लगाई गई है।

भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी रोक

हादसे में कार और बाइक दोनों के उड़े परखच्चे, बदायूं के उसावां में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा युवक

पुलिस की लोगों से अपील

एसपी ने वाहन चालकों और आम जनता से अपील की है कि वे डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें और पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी असुविधा सभी की सुरक्षा के लिए है। प्रशासन का कहना है कि कांवड़ियों के लिए जगह-जगह पेयजल, प्राथमिक उपचार और विश्राम स्थल की व्यवस्था भी की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों का मानना है कि बीते वर्षों के अनुभव और इस बार की पुख्ता तैयारी से बदायूं में सावन की कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न होगी।

Location :  Budaun

Published :  3 August 2026, 12:51 AM IST

Advertisement