सलेमपुर में अवैध मेडिकल सेंटर्स पर गिरी गाज! डिप्टी CMO ने छापा मारकर जड़ दिया ताला

सलेमपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध पैथोलॉजी केंद्रों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डिप्टी सीएमओ डॉ. अजीत सिंह के नेतृत्व में हुई अचानक छापेमारी के दौरान मानकों में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर 'अमृत डायग्नोस्टिक केंद्र' को सील कर दिया गया। विभाग ने चेतावनी दी है कि जनहित से खिलवाड़ करने वाले संस्थान बख्शे नहीं जाएंगे।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 6 June 2026, 6:02 PM IST
google-preferred

Deoria : जनपद में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी केंद्रों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सलेमपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डिप्टी CMO डा. अजीत सिंह के नेतृत्व में एक संदिग्ध पैथोलॉजी केंद्र पर छापेमारी की। जांच के दौरान आवश्यक अभिलेखों एवं मानकों में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पैथोलॉजी केंद्र को सील कर दिया।

डिप्टी CMO के नेतृत्व में अचानक छापेमारी

बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग को क्षेत्र में बिना मान्यता और नियमों के विपरीत संचालित पैथोलॉजी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर डिप्टी सीएमओ ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान संचालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद विभागीय अधिकारियों ने अमृत डाइगोस्टिक केंद्र को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

Deoria: दूधेश्वरनाथ मंदिर परिसर में बाइक में लगी आग, मची अफरा-तफरी

अमृत डायग्नोस्टिक सेंटर पर नहीं मिले जरूरी दस्तावेज

स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों में हड़कंप मच गया है। छापेमारी की सूचना मिलते ही कई केंद्रों के संचालक अपने प्रतिष्ठानों के दस्तावेज दुरुस्त करने में जुट गए डिप्टी सीएमओ ने कहा कि जनहित से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अवैध पैथोलॉजी, अस्पताल या क्लीनिक को बख्शा नहीं जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि फर्जी पैथोलॉजी केंद्रों पर अंकुश लगने से मरीजों को सही जांच और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। इस दौरान सूरज पांडेय अरूण शाही मौजूद रहे। 

Location :  deoria

Published :  6 June 2026, 6:02 PM IST

Advertisement