गोरखपुर में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी पर 25 हजार का इनाम! SSP ने जारी किया आदेश, पुलिस को तलाश

गोरखपुर SSP ने कैंट थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित अर्पित जैन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी मूल रूप से फिरोजाबाद का रहने वाला है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है।

Gorakhpur: गोरखपुर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनाम घोषित होते ही आरोपी की तलाश तेज करने की तैयारी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी थाना कैंट में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित है। उसकी गिरफ्तारी नहीं होने के कारण अब पुलिस ने इनामी कार्रवाई की है।

गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित है आरोपी

पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, अर्पित जैन के खिलाफ गोरखपुर के कैंट थाने में मुकदमा अपराध संख्या 172/2025 दर्ज है। यह मुकदमा गैंगस्टर एक्ट की धारा 2(b)(i)(iv)(viii)(xi)/3(1) के तहत पंजीकृत किया गया है। इस मामले में आरोपी लंबे समय से वांछित चल रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

गोरखपुर पुलिस में बड़ा बदलाव, गीडा से खजनी तक बदले थाना प्रभारी; जानिए किसे कहां मिली नई तैनाती

फिरोजाबाद का रहने वाला है इनामी आरोपी

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी अर्पित जैन पुत्र रविन्द्र जैन उर्फ पुन्नी जैन मूल रूप से कस्बा फरिहा, थाना फरिहा, जनपद फिरोजाबाद का निवासी है। उसके पेशे से जुड़ी जानकारी में उसे सिविल कोर्ट डबरई, फिरोजाबाद में अधिवक्ता बताया गया है। इसके अलावा पुलिस रिकॉर्ड में उसका वर्तमान पता ख्याली राम का खाता, तेलमील रोड, थाना टूंडला, जिला फिरोजाबाद दर्ज है।

जमीन के लिए लड़ता-लड़ता हार गया किसान तो दे दी जान, गोरखपुर विवि के कुलपति सहित चार पर केस

SSP ने घोषित किया 25 हजार रुपये का इनाम

गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है। पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई का मकसद फरार और वांछित आरोपियों पर दबाव बनाना और उन्हें जल्द गिरफ्तार करना है।

Location :  Gorakhpur

Published :  23 November 2026, 7:09 PM IST

Advertisement