गोरखपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, चार सीओ के कार्यक्षेत्र बदले; SSP ने जारी किया आदेश
गोरखपुर पुलिस प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी के आदेश पर चार क्षेत्राधिकारियों (सीओ) के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं। कीर्ति निधि आनंद को सीओ कैंट, आभा सिंह को सीओ गीडा, दीपांशी राठौर को सीओ खजनी और मनीष शर्मा को सीओ ट्रैफिक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।