बदायूं में खुशियों से लौट रहा था घर, रास्ते में मिली मौत

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में किराना दुकानदार की मौत हो गई। शादी समारोह से लौटते वक्त अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Updated : 6 May 2026, 4:07 PM IST
google-preferred

Budaun : जिले में  फिर सड़क पर दौड़ती लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। देर रात लौट रहे एक किराना दुकानदार को किसी अज्ञात वाहन ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसकी मौके पर ही जिंदगी खत्म हो गई। हादसा इतना भयानक था कि जिसने भी देखा। उसकी रूह कांप गई। देखते ही देखते खुशियों से भरा घर मातम में बदल गया और परिवार में चीख-पुकार मच गई।

हादसे की पूरी कहानी

मिली जानकारी के मुताबिक, अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा सखानूं निवासी 32 वर्षीय धर्मेंद्र, जो पेशे से किराना दुकानदार था। बरेली जिले के बिहारीपुर देवचरा से अपने साढ़ू की भतीजी की शादी में शामिल होकर बाइक से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह सखानूं कस्बे के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और उसे रौंदते हुए निकल गया।

Road Accident: बदायूं में ट्रैक्टर की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े

मौके पर पहुंची परिजन

हादसे की सूचना किसी तरह धर्मेंद्र के परिजनों तक पहुंची। आनन-फानन में परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर गए। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस खबर के मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी वाहन चालक का पता लगाया जा सके।

Location :  Budaun

Published :  6 May 2026, 4:07 PM IST

Related News

Advertisement