हिंदी
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा (Img: Pinterest)
Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (SIT) की कार्रवाई तेज हो गई है। शुरुआती जांच में वित्तीय लेनदेन और ऑडिट से जुड़े दस्तावेजों में कई खामियों के संकेत मिले हैं। इसके बाद जांच एजेंसी ने ट्रस्ट से जुड़े सभी रिकॉर्ड और बैंक लेनदेन की गहन जांच शुरू कर दी है।
एसआईटी को जांच के दौरान ऑडिट रिपोर्ट और वित्तीय रिकॉर्ड में कई विसंगतियां मिली हैं। इन सभी दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की पुष्टि की जा सके। जांच एजेंसी का फोकस चढ़ावा प्रबंधन और फंड ट्रांसफर पर है।
SIT ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से पूछताछ की है। इसके अलावा ट्रस्ट से जुड़े अन्य कर्मचारियों से भी जानकारी ली जा रही है। कई दस्तावेजों को जब्त कर उनकी जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, जमीन खरीद-फरोख्त के पहलू को भी जांच में शामिल किया गया है।
निर्माण सहायक गोपाल राव के अचानक अयोध्या छोड़ने से जांच और चर्चाओं ने नया मोड़ ले लिया है। उनके कर्नाटक या दिल्ली जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं, हालांकि उनके जाने के पीछे आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं है। इस कदम ने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
एसआईटी ने एसबीआई बैंक के मैनेजर समेत करीब 10 कर्मचारियों से पूछताछ की है। बैंक लेनदेन का पूरा रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। दो से तीन लोगों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है, जिन पर आगे कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, जांच केवल चढ़ावा तक सीमित नहीं रहेगी। इसमें ट्रस्ट की वित्तीय संरचना, ऑडिट प्रक्रिया और अन्य लेनदेन भी शामिल किए जा सकते हैं। इससे मामला और गहराने की आशंका है।
सोनम रघुवंशी के बाद अब आगरा का ‘बाथरूम मर्डर’, 45 दिन तक घर में ही दफन था पति; जानिये पूरा अपडेट
एसआईटी सभी दस्तावेजों का बारीकी से विश्लेषण कर रही है। जांच एजेंसी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की पुष्टि कर रही है। आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
Location : Ayodhya
Published : 4 July 2026, 9:16 AM IST
Topics : ayodhya news Ram Mandir SIT Investigation