बदायूं में हाईटेंशन लाइन बनी काल, महिला-किशोरी झुलसीं, पांच पशुओं की मौत

दायूं के भगतपुर गांव में हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार टूटने से बड़ा हादसा हो गया। घर पर गिरे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं, जबकि पास में बंधे पांच पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 4 July 2026, 6:11 AM IST
google-preferred

Budaun:  थाना इस्लामनगर क्षेत्र के भगतपुर गांव में विद्युत विभाग की लापरवाही एक बार फिर लोगों पर भारी पड़ गई। भगतपुर गांव में एक घर के ऊपर से गुजर रही जर्जर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर एक घर पर गिर पड़ा। हादसे में घर में मौजूद रीना (21) पुत्री रामखिलाड़ी और शांति (50) पत्नी रामदास गंभीर रूप से झुलस गईं। वहीं घर के पास बंधे पांच पशु करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मर गए।

घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत विद्युत विभाग को सूचना देकर लाइन बंद कराई और झुलसी हुई दोनों महिलाओं को परिजनों के साथ जिला अस्पताल बदायूं पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है।

घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत विद्युत विभाग को सूचना देकर लाइन बंद कराई और झुलसी हुई दोनों महिलाओं को परिजनों के साथ जिला अस्पताल बदायूं पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है।

जर्जर तारों से दहशत में ग्रामीण

ग्रामीणों का आरोप है कि भगतपुर सहित आसपास के कई गांवों में बिजली के तार काफी पुराने और जर्जर हालत में झूल रहे हैं। कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग की जिम्मेदारी है कि समय रहते जर्जर लाइनों की मरम्मत कराए, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

बदायूं में गरीब महिला का मकान कैसे टूटा? दरोगा ने बोला- पति-बेटे को जेल भेज दूंगा!

विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी और गांव में जर्जर लाइनों को जल्द बदला जाएगा।

बदायूं में बदमाश आखिर कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे? मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

लगातार हो रहे हादसे

बता दें कि जिले में जर्जर बिजली लाइनों के चलते पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। बावजूद इसके विभाग की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Location :  Budaun

Published :  4 July 2026, 5:53 AM IST

Advertisement