सुलतानपुर में एक ही घर पर टूटी मुसीबतों की दीवार! लगातार दो हादसों से दहला परिवार

जिले के रामनगर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के लाला का पुरवा, पलहीपुर में 33 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। शनिवार को छत पर धूप लेने पहुंचे 38 वर्षीय सोशल शर्मा हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 24 November 2026, 3:29 PM IST
google-preferred

Sultanpur: जिले के रामनगर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के लाला का पुरवा, पलहीपुर में 33 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। शनिवार को छत पर धूप लेने पहुंचे 38 वर्षीय सोशल शर्मा हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में उनका शरीर करीब 70 फीसदी तक झुलसने की जानकारी सामने आई है। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।

एक सप्ताह के भीतर बिजली का दूसरा हादसा

हैरानी की बात यह है कि इसी मकान में एक सप्ताह के भीतर बिजली का यह दूसरा हादसा है। इससे पहले सजावट का कार्य करने पहुंचे महाराजगंज क्षेत्र के हसनपुर निवासी अमित सिंह भी विद्युत लाइन की चपेट में आकर झुलस गए थे।

Latest News

छत के ऊपर से गुजरती हाईटेंशन लाइन (AI Generated Img)

एक ही घर में लगातार दो हादसे

एक ही घर में लगातार दो हादसों के बावजूद विद्युत विभाग की ओर से क्या प्रभावी कदम उठाए गए, यह बड़ा सवाल है। स्थानीय लोगों के बीच हाईटेंशन लाइन की सुरक्षा और मकान के आसपास उसकी स्थिति को लेकर चिंता बढ़ रही है।

बुढ़ापे में भी जवानी जैसा जोश: 75 की उम्र में कन्हैया लाल करेंगे शादी, सबीना बनेगी नवेली दुल्हन

लगातार हो रही इन घटनाओं ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर एक ही स्थान पर बार-बार हादसे होने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी क्यों नहीं चेते? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है? लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर हाईटेंशन लाइन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने और लापरवाही की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।

Location :  Sultanpur

Published :  24 November 2026, 3:29 PM IST

Advertisement