बदायूं में बदमाश आखिर कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे? मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश पर आखिरकार कानून का शिकंजा कस गया। दातागंज पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान बदमाश और एक पुलिसकर्मी दोनों घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 4 July 2026, 2:11 AM IST
google-preferred

Budaun: थाना दातागंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहरखुरानी की वारदात में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऐसे हुई मुठभेड़

थाना दातागंज पुलिस बेलाडांडी पुल के पास संदिग्ध वाहन व व्यक्ति चैकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान सामने से एक कार आती दिखी। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। बेलाडांडी मार्ग पर कार फंस गई।

पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी कार से उतरकर भागने लगा। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली सिपाही को लग गई। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह वहीं गिर पड़ा

budaun, police encounter news (2)

पुलिस मुठभेड़ में सिपाही घायल

पकड़ा गया आरोपी, साथी फरार

पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम सनी सैनी निवासी सौरो, जनपद कासगंज बताया। उसने कबूला कि उसका एक साथी भी साथ था जो मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

सनी सैनी दातागंज क्षेत्र में हुई जहरखुरानी की घटना में वांछित था। आरोपी ने पीड़ित को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी नगदी व एटीएम कार्ड चोरी कर लिया था। तभी से पुलिस को इसकी तलाश थी और एसएसपी बदायूं द्वारा इस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

बदायूं: खेत की झोपड़ी में 18 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

बदमाश का आपराधिक इतिहास

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, आरोपी सनी सैनी शातिर अपराधी है। बदायूं के अलावा अन्य जनपदों में भी इस पर एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट व चोरी जैसी गंभीर धाराओं में करीब 6 मुकदमे दर्ज हैं।

मौके से पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा, 2 जिंदा कारतूस, 1 खोखा कारतूस, नगदी और घटना में प्रयुक्त कार संख्या HR 26 DU 1431 बरामद की है।

बदायूं में ढालू एनकाउंटर पर टिकी सबकी नजरें, क्या सामने आएगा चौंकाने वाला खुलासा?

पुलिस कार्रवाई

मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मी और आरोपी सनी सैनी को तत्काल जिला अस्पताल बदायूं ले जाया गया, जहां दोनों का इलाज करना चल रहा है। थाना दातागंज पुलिस ने मुठभेड़ के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

Location :  Budaun

Published :  4 July 2026, 2:07 AM IST

Advertisement